Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लकड़ी कारोबारी से27 दिन पूर्व 3 लाख लूटने वाले बदमाश क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

ग्वालियर-
 
 27 दिन पूर्व हुजरात पुल से लकड़ी कारोबारी मनोज मंगल पर कट्टा तानकर तीन लाख रुपए लूटने वाले बदमाश क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गए हैं। बदमाश बानमोर व हजीरा के बताए गए हैं। पुलिस संदेह के आधार पर दोनों युवकों से पूछताछ कर लूटी गई रकम, कट्टा व बाइक बरामद करने का प्रयास कर रही है।
 
बैंड वाली मार्केट में लकड़ी का कारोबार करने वाले मुकेश मंगल ने 1 मई को एसबीआई की मोतीमहल शाखा से 4 लाख रुपए निकाले थे। रुपए निकालने के बाद स्कूटर की डिग्गी में रखकर लॉक कर दी। मुकेश मंगल रुपए लेकर दुकान जा रहे थे। हुजरात पुल से 100 कदम की दूरी पर बाइक से आए दो बदमाशों ने पहले कट्टा ताना। जब मुकेश ने स्कूटर की चाबी नहीं दी तो उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद चाबी निकालकर 3 लाख रुपए लूटकर ले गए। एक लाख रुपए कागजों के बीच दब जाने के कारण बच गए। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे थे। लूट के बाद बदमाश गुढ़ा की तरफ भागे थे।
 
बानमोर व हजीरा के युवक पकड़े-
 
क्राइम ब्रांच ने संदेह में दो युवकों को पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने लूट की वारदात करना भी कबूल कर लिया है। पुलिस संदेहियों से लूट का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...