Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

महिला ने प्रार्थना के समय किया चर्च में हंगामा, फादर से की अभद्रता

ग्वालियर-
 
फालका बाजार चर्च में रविवार को प्रार्थना के समय डोली टेरेसा ने हंगामा कर दिया। चर्च में प्रार्थना कराने आए फादर के साथ भी महिला ने अभद्रता की। चर्च के फादर अवकाश पर होने के कारण दूसरे फादर यहां प्रार्थना कराने आए थे। सड़क हादसे में बिशप की मौत को लेकर भी महिला हाईकोर्ट में भी दस्तक दे चुकी है। घटना से आक्रोशित समाज के लोग इंदरगंज थाने में पहुंचे और महिला के खिलाफ कार्रवाई करने लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
 
इंदरगंज थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि फालका बाजार चर्च के फादर अवकाश पर होने के कारण में रविवार सुबह प्रार्थना सभा के लिए मुरार से फादर प्रताप को बुलाया गया था। प्रार्थना सभा में दूसरे फादर को देखकर डोली टेरेसा भड़क गई। उसने फादर से अभद्रता की और प्रार्थना करने से रोकने का प्रयास किया। चर्च में हंगामा होने के बाद समाज का प्रतिनिधि मंडल फादर प्रताप के साथ इंदरगंज थाने शिकायत पहुंचा। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराकर शिकायत की जांच शुरू कर दी है।
 
बिशप की मौत पर सवाल उठा चुकी है महिला-
 
टीआई ने बताया सड़क हादसे में बिशप की मौत पर भी डोली सवाल उठा चुकी है। हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसको न्यायालय ने खारिज कर दिया है।
 
जातिगत नाम से अपमानित किया-
 
फादर प्रताप ने बताया कि रविवार को प्रार्थना के समय हम उपस्थित लोगों को समझा रहे थे। तभी डोली नाम की महिला ने जातिगत नाम के साथ हमें अपमानित किया और हंगामा किया। इसके बाद महिला वहां से चली गई। इसके बाद हम शिकायत करत थाने पहुंचे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...