Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस रिश्वत मांग रही है तो मैं जिंदा रहकर क्या करुंगा, बिजली के पोल पर चढ़ गयासंजय

ग्वालियर।
पत्नी, बेटा नहीं मिला अब मुझे नहीं जीना। यह कहते हुए एक युवक 10 फीट ऊंचे बिजली के पोल पर चढ़ गया। उसने दोनों पैर केबल में डाल लिए और सिर के बल लटक गया। पर पैर उलझने के चलते नीचे नहीं गिरा। साथ ही गले में फंदा भी कसने का प्रयास किया। घटना रॉक्सीपुल मुस्कान हॉस्पिटल के पास की है। हंगामे का पता चलते ही पुलिस व बिजली कर्मचारी पहुंचे। पोल पर बिजली बंद कराई। उसे उतारने जब लोग खंभे पर चढ़े तो वह कूंदने की धमकी देने लगा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह 5 से 6 लोग अलग-अलग सीढ़ियों से चढ़े और उसे नीचे उतारा।
बहोड़ापुर किशनबाग निवासी संजय (30) पुत्र नाथूराम सेन की पत्नी पिंकी (25), बेटा शिव (7) को लेकर 25 अप्रैल की शाम कोटेश्वर मंदिर की कहकर गई थी। उसके बाद घर ही नहीं लौटी। अपने स्तर पर तलाश करता रहा। जब भटक-भटककर थक गया तो 1 मई को ग्वालियर थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद ऐसा कोई दिन नहीं गया जब वह पत्नी और बेटे के बारे में पूछने थाना नहीं गया हो। शनिवार सुबह वह नशे की हालत में आत्महत्या करने के इरादे से रॉक्सीपुल के पास एक बिजली पोल पर चढ़ गया। उसे खंभे पर चढ़ता देख लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह चढ़ता चला गया। ऊपर जाकर उसने सर्विस लाइन में पैर डाले और बैठ गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को मामले की सूचना दी। जब उसे उतरने के लिए समझा रहे थे तो वह चिल्ला रहा था पत्नी नहीं, बेटा नहीं, पुलिस रिश्वत मांग रही है तो मैं जिंदा रहकर क्या करुंगा। इसके बाद वह पैर लटकाकर नीचे की तरफ बैठ गया। सबसे पहले बिजली पोल पर लाइट बंद कर बिजली कर्मचारियों ने कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा।
यह लगाए आरोप
जब संजय से बात की तो उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को 19 मई को पुलिस ने पता लगा लिया था। मुझे एक सब इंस्पेक्टर ने 20 हजार रुपए लेकर आने के लिए कहा। मैंने पैसे नहीं दिए तो उन्होंने मेरी पत्नी और बेटे को किसी और के साथ छोड़ दिया। जबकि हकीकत यह है कि संजय की पत्नी ने खुद उसके साथ जाने से इनकार कर दिया था। पत्नी का कहना था कि 2015 में पड़ाव थाने में संजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है यह मेरी भी हत्या कर देगा। तब भी थाने पर संजय ने खुदकुशी की धमकी देकर हंगामा किया था।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...