ग्वालियर – फर्जी मार्कशीट बनाने वाले रैकेट के तार जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुछ कर्मचारियों तक पहुंच सकते हैं। आशंका है कि फर्जी मार्कशीट के जरिए कुछ छात्रों ने जेयू या इससे संबद्ध काॅलेजों में प्रवेश लिए हैं।। क्राइम ब्रांच ने बुधवार को फर्जी मार्कशीट बनाने वाले सतीश वर्मा को पकड़ा था। इससे 100 फर्जी मार्कशीटें मिली थीं। इनमें नर्सिंग तथा जेयू द्वारा संचालित यूजी और पीजी कोर्सों की मार्कशीटें शामिल थीं। रैकेट का मास्टर माइंड मोहना के त्रिभुवन कॉलेज का संचालक लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal