Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

क्लीनिक पर ताला डाल गायब हुआ फर्जी डॉक्टर,सीएमएचओ डॉ मृदुल सक्सेना ने एसपी को लिखा पत्र

ग्वालियर-
गोल पहाड़िया पर फर्जी डॉक्टर सुरेन्द्र कुशवाह की क्लीनिक खुलने की खबर मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम फिर कार्रवाई करने पहुंची थी। हालांकि यहां पहुंचकर पता चला कि फर्जी डाक्टर ने क्लीनिक खोली ही नहीं है। उधर विभाग ने इस डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
गोल पहाड़िया निवासी संतोष शाक्य उम्र 18 साल ने डॉ सुरेन्द्र कुशवाह से 22 मई को चेकअप कराया था। मरीज के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, इसके बाद उसकी आंखों की रोशनी धुंधली हो गई। मरीज की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को पता चला कि डॉ. कुशवाह ने फिर से क्लीनिक खोल ली है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को शाम 4.30 बजे क्लीनिक पर कार्रवाई करने पहुंची थी। यहां पर फर्जी डॉक्टर ने क्लीनिक का बोर्ड तक हटा दिया था। आसपास के लोगों ने बताया कि क्लीनिक सुबह से खुली ही नहीं है। फिलहाल टीम लौट आई है, मगर अब मॉनिटरिंग के निर्देश दे दिए गए हैं। जिससे दोबारा क्लीनिक खुल नहीं सके।
एसपी को लिखा पत्रः डॉ सुरेन्द्र कुशवाह कई बार क्लीनिक सील होने के बाद फिर खोल चुका है।
इसलिए अब सीएमएचओ डॉ मृदुल सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है ताकि डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...