Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बिजली का तार चोरी करने गए युवक की बिजली का करंट लगने से हुई मौत।।।

राजकुमार सिंह/राघवेन्द्र सिंह

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार खंभे तोड़े जाने और बड़ी लाइनों को क्षतिग्रस्त करने तार चोरी करने का सिलसिला जोरो पर शुरू हुआ है पुलिस में शिकायत होने के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है लगातार खंबे तोड़े जाने और बड़े लाइनों को क्षति पहुंचाने से गावो की लाइनें प्रभावित हो रही हैं जिसके कारण गर्मी के मौसम में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।आपको बता दे की

सिंगरौली जिले में लगातार बिजली के तार चोरी होने की घटनाएं बढ़ती जा रही है हाल ही में बिजली का तार चोरी करने के फिराक में गये युवक की करंट लगने से मौत हो गई है।।

असामाजिक तत्वो द्वारा खम्बो को तोड़ा जा रहा है और तारो की चोरी की जा रही है

आप को बता दे की बिजली विभाग से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लगातार कुछ महीनों से असामाजिक तत्वों के द्वारा बड़ी लाइनों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है कई जगह खंभे तोड़े जा रहे हैं तो कहीं कई- कई किलोमीटर तक का तार ही काट कर चुरा लिया जा रहा है वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के पहले से ही लगातार बड़ी लाइनों से छेड़छाड़ कर उन्हें क्षति

पहुंचाकर बिजली को बाधित किया जा रहा है उन्होंने कहा बड़ी लाइन 132 KV, 11 KV जैसे लाइटों को खंबे तोड़ दिए जाते हैं और जिसके कारण दर्जनों गांव की लाइट प्रभावित होती है उन्होंने कहा लगातार खम्बे तोड़ने और बड़ी लाइनों को क्षति पहुंचाने तार काटने को लेकर बिजली विभाग काफी परेशान है उन्होंने कहा इसकी शिकायत उन्होंने कई थानों में की है लेकिन आज तक पुलिस विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके कारण आज तार चोरी करने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।।।।

पुलिस प्रशासन पर भी उठने लगे हैं सवालिया निशान।।

आपको बता दें कि बिजली विभाग द्वारा लगातार कई थानों में बिजली विभाग के खंभों को तोड़े जाने बड़ी लाइनों को क्षति पहुंचाने तार चोरी होने की घटनाओं को लेकर कोतवाली थाना बैढ़न मोरवा थाना, सरई थाना, और कई थानों में एफ आई आर दर्ज कराया गया और आवेदन दिया गया यहाँ तक कि सिंगरौली पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला को भी बिजली विभाग द्वारा खम्बे तोड़े जाने व बड़ी लाइनों को क्षति पहुचाने और तार चोरी की घटनाओं के बारे में अवगत कराया गया है लेकिन पुलिस प्रशासन ने कभी भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण आज एक युवक की मौत हो गई अगर पहले ही

पुलिस प्रशासन बिजली के खंभे तोड़े जाने और तार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया होता और चोरो पर नकेल कसने की कोशिश की होती तो आज तार चोरी करने युवक की मौत न होती।।।

तार चोरी की घटनाओं के पीछे बड़े गिरोह का हाथ।।।।

सूत्र कहते है कि तार चोरी किए जाने और खंबे तोड़े जाने के पीछे बड़े गिरोह का हाथ लगता है लगातार सिंगरौली जिले में खम्बे तोड़े जाने बड़ी लाइनों के साथ छेड़छाड़ और तार चोरी होने के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ होना बताया जा रहा है सूत्रों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं के पीछे बड़े गिरोह और कबाड़ीओ का हाथ होने की बात कही जा रही है अगर इसकी सही से जाँच की जाये तो बहुत खुलासे होने की सम्भावनाये है।।।।।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...