Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

फर्जी पुलिस अधिकारी (आईपीएस) बन वर्दी पहनकर दिखाता था धौंस चौथी बार चढ़ा सिंगरौली पुलिस के हत्थे।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा – निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी द्वारा *फर्जी पुलिस आरक्षक* बनकर किराना व्यवसायी को लूट के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने वाले शातिर बदमाश को बैढन पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

आज दिनाँक 14/05/2019 को दोपहर में 02:00 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – प्रदीप शेन्डे ने नगर पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर व आरआई- आशीष तिवारी, बैढन कोतवाली थाना प्रभारी- मनीष त्रिपाठी एवं पत्रकारों के समक्ष खुलासा करते हुये बताया कि दिनांक 13/05/2019 को बिलौंजी निवासी – रामनरेश शाह ने थाने आकर सूचना दी कि एक व्यक्ति जो फर्जी पुलिस वाला लग रहा है लूट के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांग रहा है जो फिर आकर

मिलूंगा बोल कर चला गया जिसने वर्दी पहनी थी जिसके नेम प्लेट पर सूरज धुर्वे लिखा हुआ था और अपने आप को क्राइम ब्रांच का हूं बोल रहा था जिस पर कोतवाली प्रभारी बैढन द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ 337/19, धारा 171, 419, 420, 390 ता.हि.कायम कर आरोपी की तलाश की जाने लगी तभी आरोपी को भनक लगने पर आरोपी बरगवां भाग गया जिसे सूचना पर बरगवां रेलवे स्टेशन से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया जिसका तलाशी लेने पर एक पुलिस की वर्दी, नेम प्लेट, पुलिस टोपी एवं वर्दी में धारण करने वाला अन्य सामान मिला जिसे जप्त कर लिया गया ।

उक्त आरोपी कभी अपने आप को सूरज धुर्वे तो कभी रामनरेश पटेल आदि नामों से पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डराता था जो आरक्षक से लेकर पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) बनकर फोन पर लोगों को डराता है ।

फर्जी पुलिस बन आरोपी भगवानदास पनिका पिता- रामलाल पनिका उम्र- 25 वर्ष निवासी- माटा गड़ई थाना- जियावन (देवसर) का है जो पूर्व में जी.आर.पी. सतना द्वारा वर्ष 2015 वर्दी पहनकर यात्रा करने पर अप. क्र. 210/15 के तहत गिरफ्तार हो चुका है और जबलपुर के आधारताल में फर्जी पुलिस बनने पर 2016 में अप.क्र.417/16 कोतवाली नरसिंहपुर में अपने एक अन्य महिला साथी एवं चालक के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर बन लोगो से वसूली करने पर वर्ष 2018 में अप. क्र.453/18 के तहत जेल भेजा गया था जो 08 महीने तक जेल में रहने बाद कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर छूटा था ।

उक्त आरोपी पुलिस अधिकारी (आईपीएस) बनकर बैढन के किसी आरक्षक को फोन किया मैं बैढन आने वाला हूं किसी बस मालिक का नम्बर दो बस का सीट बुक कराना है जो पुलिस को पहले से शक था ।

जो इस बार बैढन- बरगवां में आकर फर्जी पुलिस बनकर वसूली करना चाह रहा था जिसे कोतवाली प्रभारी बैढन द्वारा ततपरता दिखाते हुये पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया ।

*उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, प्र.आर. – संतोष सिंह, डी.एन. सिंह, अवधेश पटेल, आर. प्रवीण सिंह, जितेंद्र सिंह, महेश पटेल, संजय सिंह परिहार शामिल रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...