ग्वालियर-
प्राथमिक कृषि साख समिति चितावनी और अकबई में अनाज खरीदी में आई शार्टेज और बकाया राशि होने की बात सामने आई है। रजिस्ट्रार ऑफिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है।

ब्याज सहित यह राशि दोनों समितियों पर लगभग सवा करोड़ रुपए बताई जा रही है। जिले के डबरा तहसील में आने वाली सहकारी समिति चितावनी और अकबई में हुए आडिट के दौरान कुछ कमिया सामने आईं। जिसमें स्टॉक और खरीदी का बैलेंस नहीं मिला। जिसमें ऑडिटर ने कई आपत्तियां जताई। जिसमें दो लाख 82 हजार का गबन पाया गया। जांच अधिकारी ने ब्याज सहित राशि वसूलने के लिए विभाग को लिखा। उस दौरान यह भी पता चला कि कहीं न कहीं गड़बड़ी है। अब अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal