ग्वालियर
बिशप थाॅमस थेन्नाट की मौत की जांच होगी। जेएमएफसी पोहरी निधि नीलेश श्रीवास्तव ने डाॅली टेरेसा के परिवाद को स्वीकार करते हुए पुलिस थाना पोहरी को एक माह के भीतर जांच कर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा- 14 दिसंबर 2018 को हुई सड़क दुर्घटना में बिशप की मौत हो गई लेकिन कार में बैठे तीन अन्य लोगों को चोट तक नहीं आई। चूंकि बिशप के साथ कार में मौजूद अन्य लोगों पर हत्या की आशंका जताई गई है, इसलिए थाना प्रभारी पोहरी मामले की जांच करें और एक माह के भीतर रिपोर्ट पेश करें। मामले की अगली सुनवाई 17 जून को होगी।

डाॅली टेरेसा के वकील सुरेश अग्रवाल ने बताया कि श्योपुर से ग्वालियर आते वक्त कार पलटने से बिशप की मौत हो गई। लेकिन फोटो देखने से स्पष्ट हो रहा है कि कार में कोई टूट-फूट नहीं हुई है। कार में बिशप के साथ मौजूद वाहन चालक जय जाॅनसन व दो अन्य फादर ने न तो इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और न ही पोस्ट मार्टम करवाया और बड़ागांव (ग्वालियर) स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया। ये घटनाक्रम संदेह उत्पन्न करता है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal