ग्वालियर – 445 वर्ष पहले गोस्वामी तुलासीदास द्वारा रचित रामचरित मानस धर्म ग्रंथों में सबसे अधिक लोकप्रिय व लोगों की आस्था का प्रतीक है। विश्व की प्रत्येक भाषा में इसका अनुवाद हो चुका है लेकिन ढोल, गंवार, शूद्र, पशु नारी…. सकल ताड़ना के अधिकारी…चौपाई को लेकर इसकी आलोचना करने वालों को पहले भी कई लोगों ने इसके मायने समझाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

अब ग्वालियर में पदस्थ, डिप्टी कलेक्टर तथा सामाजिक न्याय विभाग के ज्वाॅइंट डायरेक्टर का प्रभार देख रहे डॉ. संजीव खेमिरया ने गीता प्रेस गोरखपुर व प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं को अपना शोध पत्र भेजकर रामचरित मानस में संशोधन करने का आग्रह किया।
पवित्र धर्मग्रंथ के तौर पर मान्य हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रामचरित मानस के सुंदरकांड में ‘‘ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी। सकल ताड़ना के अिधकारी ‘‘। चौपाई को बदलने के लिए ग्वालियर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया गीता प्रेस गोरखपुर व धर्म गुरुओं से संपर्क कर रहे हैं। श्री खेमरिया ने रामचरित मानस पर पीएचडी कर इसे विवादित करने वालों को इसकी चौपाई की वर्तमान संदर्भ में नए सिरे से व्याख्या की है। यदि उनका प्रयास सफल हुआ, तो इस चौपाई के स्थान पर क्षिति, नभ, पावक, वायु, वारी… सकल नियंत्रण के अधिकारी, पढ़ा जाएगा।
ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी.. चौपाई में संशोधन के लिए डिप्टी कलेक्टर का शोध
सफाई कर्मचारी के प्रश्न से हुए प्रेरित
संजीव मूलत: ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं। वर्ष 1998 में 12वीं की पढ़ाई के दौरान वे एक अनुसूचित जाति के सफाई कर्मचारी के घर कथा के लिए गए। वहां उसने सुंदरकांड का पाठ कराया। पाठ के बाद उस व्यक्ति ने संजीव से पूछा कि हम शूद्र जाति के हैं, इसलिए प्रताड़ना के अधिकारी हैं। संजीव ने उस समय तो उसे समझा दिया लेकिन सुंदरकांड में ढोल, गंवार, शूद्र ..चौपाई की नए सिरे से व्याख्या के लिए उन्होंने कमर कस ली। फिर उन्होंने पीएचडी व 110 शोध किए। सभी का कंेद्र रामायण थी।
70
शोध पत्र अब तक हो चुके हैं प्रकाशित
30
अंतरराष्ट्रीय शोध के अलावा…
फैक्ट फाइल
विश्व की सभी भाषाओं में प्रकाशित हो चुके रामचरित मानस की खास बातें
9218 चौपाई ,1173 दोहे ,87 सोरठे 228 छंद 27 श्लोक 116733 शब्द291580 अक्षर
ऐसे किया परिभाषित
क्षिति नभ पावक वायु वारी।
सकल नियंत्रण के अधिकारी।।
डॉ. संजीव के अनुसार पृथ्वी, आकाश, अग्नि, वायु, जल ये पांच तत्व ही सारे संसार का नियंत्रण करते हैं या उसे नियंत्रित करने का अधिकार रखते हैं।
मानस के सुंदरकांड में जहां प्रसंग है वहां समुद्र द्वारा ही यह कहा है वहां न कोई ढोल है, न अशिक्षित है, न दलित,न पशु,न नारी है। उसके कहने का अर्थ यही है कि सारा संसार पांच तत्वों से चलता है। इसके लिए श्री खेमरिया ने 50 से अधिकपुस्तकों का अध्ययन किया।
कांड का हुआ है इसमें वर्णन
तुलसीदास जी ने इसे दो वर्ष सात माह और 26 दिन में लिखा था।
राष्ट्रीय शोध इसमें शामिल हैं
बिना सहारे चलने-फिरने में लाचार, ड्यूटी में तत्पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर डॉ. संजीव खेमरिया
शरीर को हरा जिद से पहुंचे मुकाम पर
छा त्र से शिक्षक व शिक्षक से डिप्टी कलेक्टर की राह संजीव खेमरिया के लिए आसान नहीं थी। बचपन में गाय ने पटक दिया। युवा अवस्था तक पहुंचते-पहुंचते कमर के नीचे के भाग ने काम करना बंद कर दिया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हुए पीएससी फाइट की। वर्ष 2014 में वे परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास बने और वर्ष 2012 की एमपीपीएससी से सेलेक्ट डिप्टी कलेक्टर बने लेकिन मेरिट में नंबर दो पर होरीजेंटल आरक्षण के कारण बाहर कर दिए गए। यह सामान्य व ओबीसी सीट का विवाद था और पीएससी ने ओबीसी कैंडीडेट का चुना। श्री खेमरिया इसके खिलाफ कोर्ट गए और सिंगल व डबल बैंच में जीतने के बाद उन्हें 23 अप्रैल 2018 को पहली पोस्टिंग ग्वालियर में मिली।
समय के साथ संशोधन होना चाहिए
धर्म हमारी आस्था का प्रतीक है। युग बदलते हैं तो स्थितियां भी बदल जाती हैं। समय के साथ बाल विवाह, बलि तथा सती जैसी प्रथाओं को प्रतिबंधित कर मान्यताओं को बदला। इसी तरह समाज, देश व सबसे ऊपर धर्म की रक्षा के लिए इसकी समीक्षा कर संशोधन होना चाहिए। मैंने गीता प्रेस गोरखपुर को पत्र लिखा है। धर्म गुरुओं को भी अपनी शोध भेजी है। संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर तथा ज्वाइंट डायरेक्टर सामाजिक न्याय विभाग
चार भाईयों में तीन दिव्यांग: डॉ. संजीव चार भाई हैं, जिनमें से तीन दिव्यांग हैं। सबसे बड़े भाई डॉ. मनीष खेमरिया एमएलबी कॉलेज में प्रोफेसर हैं, स्पोर्ट्स इंजरी होने के कारण वे स्टिक से चलते हैं। छोटे भाई अवनीश भी दिव्यांग हैं और कोचिंग चलाते हैं। इनके भाई राजकुमार भोपाल में पत्रकार हैं। इनके पिता आेमप्रकाश खेमरिया रिटायर्ड अफसर हैं।
व्हील चेयर से आते हैं कार्यालय
डॉ. संजीव खेमरिया ऑटोमेटिक व्हील चेयर पर चलते हैं। कार से ऑफिस आते हैं और दो कर्मचारी उन्हें उठाकर कुर्सी तक लेकर जाते हैं। जिला पंचायत में व कलेक्टोरेट में उनके लिए ग्राउंड फ्लोर पर ही चेंबर बनाए गए हैं। डॉ. संजीव की प|ी शैल्ू खेमरिया भी पीएससी की तैयारी कर रही हंै। संजीव ज्योतिष के भी जानकार हैं। उनके घर में पूर्वजों की हस्तलिखित भागवत रखी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal