Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोहम्मद गौस के मकबरे के कारण जिंदा मरीजों के लिए बन रहे अस्पताल को रोकने की कार्यवाही

ग्वालियर
सिविल अस्पताल हजीरा में 100 बेड एक्सटेंशन सहित नवीनतम ऑपरेशन थियेटर, जांच सुविधा देने के लिए सात करोड़ की लागत से अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू हुए दो महीने हो गए है लेकिन अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पीआईयू को नोटिस जारी कर काम बंद करने को कहा है। इस नोटिस के अनुसार यह इलाका भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत आता है और मोहम्मद गौस के मकबरे के 100 मीटर सर्किल में निर्माण पर प्रतिबंध है और 150 मीटर सर्किल में इजाजत के बाद ही निर्माण कराया जा सकता है।
 
इस मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अफसरों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग व पीआईयू अफसरों ने बिना हमारी इजाजत निर्माण कार्य किया है, जो गलत है। वहीं पीआईयू अफसरों का कहना है कि हम तो निर्माण एजेंसी हैं, इस कारण हमें नोटिस ही गलत दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अफसरों को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को नोटिस की कार्रवाई करनी चाहिए थी क्योंकि जगह व प्रोजेक्ट उनका है।
 
सिविल अस्पताल हजीरा के 7 करोड़ के एक्सटेंशन प्रोजेक्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। संरक्षित स्मारक से 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर प्रतिबंध के नियम के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई)के अफसरों ने पीआईयू को नोटिस जारी कर काम बंद करने को कहा है।
 
बिना अनुमति कराया है निर्माण
 
 सिविल अस्पताल में निर्माण कार्य के लिए हमसे अनुमति नहीं ली गई है। हमने इस संबंध में नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई तय होगी। भुवन विक्रम, पुरातत्व अधीक्षक, एएसआई
 
हम तो निर्माण एजेंसी है
 
पीआईयू निर्माण एजेंसी है। इस कारण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को हमें नोटिस देना ही नहीं चाहिए था। यह प्रोजेक्ट स्वास्थ्य विभाग का है। उन्होंने ही हमें निर्माण की जिम्मेदारी दी है। प्रदीप अष्टपुत्रे, कार्यपालन यंत्री, पीआईयू
 
अनुमति की जिम्मेदारी पीआईयू की है
 
सिविल अस्पताल मामले में हमें एएसआई का पत्र प्राप्त हुआ है। अस्पताल का निर्माण कार्य पीआईयू कर रही है। इस कारण हमने पीआईयू को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। इस मसले का हल जल्द ही निकाल लिया जाएगा। डॉ. मृदुल सक्सेना, सीएमएचओ ग्वालियर
 
45 बेड का है अस्पताल
 
सिविल अस्पताल हजीरा वर्तमान में 45 बेड का है। यहां दो वार्ड हैं, जिनमें मरीजों को भर्ती किया जाता है। अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अिधक मरीजों की ओपीडी है। अस्पताल में छह स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के अलावा मेेडिकल ऑफिसर भी पदस्थ है। अल्ट्रासाउंड,एक्स-रे सहित सभी प्रकार की खून की जांचें यहां होती हंै।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...