ग्वालियर| लाखों रुपए की लॉटरी निकलने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भांडा-फोड़ कर इंदरगंज पुलिस ने सिटी सेंटर में मैट्रिमोनियल एजेंसी चलाने वाली महिला किरण गुर्जर सहित एजेंसी के चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। इनमें मधु मांझी नामक वह युवती भी शामिल है जो शुक्रवार को पीएनबी की राममंदिर शाखा में अपने बंद एकाउंट के बारे में पूछताछ करने पहुंची थी।

बैंक ने उसका एकाउंट फ्रॉड के संदेह में फ्रीज कर दिया था। यह एकाउंट मधु मांझी पुत्री सुरेश मांझी निवासी कैलाश टॉकीज ग्वालियर के नाम है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal