Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

केबल के कारोबार नेग्रामीण क्षेत्र में गति पकड़ीशहर मेंअटका

ग्वालियर।
 
केबल के कारोबार नेग्रामीण क्षेत्र में गति पकड़ी है। टैरिफ प्लान लागू होने पर ग्रामीण क्षेत्र में केबल का कारोबार धराशायी हो चुका था, लेकिन गर्मियों की छुट्टियां लगते ही 75 प्रतिशत ग्राहकों ने केबल कनेक्शन चालू करवा लिए हैं। हालांकि अभी 25 प्रतिशत कनेक्शन केबल से दूर हैं। जबकि पिछले दो माह से शहर में केबल कनेक्शन का ग्राफ 75 प्रतिशत पर ही अटका हुआ है।
 
इन स्थानों पर बढ़ा कारोबार
 
केबल का कारोबार दतिया, शिवपुरी, डबरा, मुरैना में बढ़ा है। जबकि भिंड शहर में अभी तक 50 प्रतिशत लोगों ने ही केबल कनेक्शन चालू करवाए हैं। जबकि अन्य स्थानों पर 80 प्रतिशत कनेक्शन चालू हो चुके हैं। केबल ऑपरेटरों को देहात में कनेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि कनेक्शन बढ़ने के पीछे केबल ऑपरेटर द्वारा दी गई छूट भी एक कारण है। ऑपरेटर 200 रुपए में प्रमुख चैनल के साथ प्रसारण दिखा रहे हैं। केबल ऑपरेटरों ने जो टैरिफ बनाया है उसमें अपना मुनाफा घटा दिया है। जिसका लाभ उन्हें केबल कनेक्शन बढ़ने में मिला है।
 
केबल ऑपरेटर बदलने की सुविधा होगी चालू
 
केबल डिस्ट्रीब्यूटर प्रमोद मिश्रा ने बताया कि ट्राई के अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल पोर्टेबिलिटी की तरह ही केबल ऑपरेटर बदलने की सुविधा भी ग्राहक को दी जाएगी। जो एक आवेदन पर अपना केबल कनेक्शन बदल सकेगा। इसके लिए ग्राहक को कोई खर्च भी नहीं करना होगा और उसका केबल कार्ड बदला जाएगा, जबकि बॉक्स वही रहेगा। हालांकि यह प्रक्रिया पूरी होने में अभी वक्त लग सकता है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...