Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

युवक के माथे पर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी

ग्वालियर -मुरार क्षेत्र के सुभाष पार्क में टहलने गए एक युवक के माथे पर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। युवक पार्क में बेंच पर बैठा हुआ था, तभी बदमाश आए और एक बदमाश ने करीब पांच फीट दूर से गोली मारी। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आशंका है गोली पुरानी रंजिश को लेकर मारी गई है। लेकिन परिजन यह बात नहीं बता रहे हैं।
मुरार के रिसाला बाजार का रहने वाला धीरज पुत्र ज्ञानस्वरूप वाल्मीक (23) कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर है। ज्ञानस्वरूप कांग्रेस से जुड़े हैं। धीरज खाना खाकर रात 9 बजे घर के पास स्थित सुभाष पार्क में टहलने के लिए गया था। टहटने के बाद वह बेंच पर बैठ गया। इसी दौरान दो युवक आए। एक नेे उसके माथे की तरफ कट्टा अड़ा दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही गोली चला दी। गोली उसके माथे के बीच में आधी धंस गई। जिससे लहूलुहान होकर वह गिर पड़ा। गोली मारकर बदमाश भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े। इधर, सूचना मिलने पर टीआई मुरार अखिलेश पुरी गोस्वामी पहुंच गए। युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसके माथे में गोली फंसी हुई थी। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। परिजनों का कहना था कि धीरज का किसी से काेई झगड़ा नहीं हुआ। जबकि जिस तरह से गोली मारी गई है, उससे यह तो स्पष्ट है कि हमला करने वाले उसकी हत्या करने के ही उद्देश्य से आए थे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...