ग्वालियर -श्योपुर में कुपोषण से हुई मौतों के मामले में शासन ने जवाब देकर हाईकोर्

को बताया है कि बच्चों की मौत कुपोषण से नहीं। बल्कि डायरिया, सांस रुकने व अन्य बीमारियों से हुई है।

उक्त जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान शासन की रिपोर्ट पर बहस हुई। जिसमें याचिकाकर्ता एडवोकेट एसके शर्मा ने बताया- कम वजन और अति कम वजन के बच्चों की मौत कुपोषण के कारण हुई है और डेथ समरी में शासन द्वारा गलत बीमारियों से मौत बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि 350 से अधिक बच्चों की मौत कुपोषण के कारण हुई और इसमें जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही हँै। क्योंकि, इतनी सारी योजनाएं चलाने के बाद भी कुपोषण पर काबू नहीं पाया जा रहा। इसका सबसे बड़ा कारण योजनाओं का मैदानी क्षेत्र में क्रियान्वयन सही से न होना है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal