ग्वालियर –
मतदान से ठीक पांच दिन पहले ग्वालियर आए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना है। जो भी पार्टी भाजपा को हराने की स्थिति में रहेगी, उनकी पार्टी उसका समर्थन करेगी। हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि ग्वालियर में ऐसी कौन सी पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है। पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में चर्चा के दौरान श्री सिंह ने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, कहा कि दोनों की आर्थिक नीतियां एक जैसी हैं, लेकिन बीते पांच साल में भाजपा ने देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को खत्म करने का प्रयास किया गया। मोदी सरकार ने ये दावा किया था कि नोटबंदी से आतंकवाद की कमर तोड़ दी है , बावजूद इसके पिछली सरकार की तुलना में आतंकी हमलों की संख्या 109 से बढ़कर 626 हो गई।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal