
– *टीडी कालेज और सदर तहसील में तैयारी में लगे रहे अधिकारी-कर्मचारी*
बलिया: लोकसभा चुनाव में लगाए गए कार्मिक आज (बुधवार) से अपना मतदान पोस्टल बैलट के माध्यम से देना शुरू करेंगे। इसके लिए टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में विधान सभावार कैंप लगाए गए हैं। आज से शुरू होने वाले प्रशिक्षण में आने वाले कर्मचारी अपना वोट डालेंगे। पोस्टल बैलेट से होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार की शाम तक तैयारी होती रही। टाउन डिग्री कॉलेज में विधानसभा वार कैंप लगाने का सिलसिला जारी था। वहां इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है कि कर्मचारियों के मत की गोपनीयता बनी रहे।
वहीं सदर तहसील में सभी एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में सैकड़ों लेखपाल और कानूनगो की टीम मतदाता सूची का मिलान करती रही। एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, तहसीलदार गुलाब चंद्रा व नायब तहसीलदार जया सिंह ने सदर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट का मिलान कराया। वहीं एसडीएम सिकन्दरपुर और एसडीएम बैरिया विपिन जैन ने क्रमशः सिकन्दरपुर व बैरिया की मतदाता सूची का मिलान समस्त लेखपाल व कानूनगो के माध्यम से कराया। उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम आसरे ने भ्रमण कर इस कार्य का निरीक्षण किया।
——-
*प्रशिक्षण के पहले दिन 410 पार्टियां होगी ट्रेंड*
बलिया: लोक सभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न में कराए सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न में कराए निर्वाचन को सकुशल संपन्न में कराए को सकुशल संपन्न में कराए कराए जाने के लिए लगाए गए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आज (बुधवार) से शुरू होगा। प्रशिक्षण के पहले दिन दो पालियों में कुल 410 पार्टियों को मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहली पाली में और फिर 2 बजे से 5 बजे तक दूसरी पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दें कि एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी हैं।
——-
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal