Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:2.5 KG अबैध गाजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार*

बलिया:– पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश पर दिनांक 06.05.2019 को उ0नि0 रमाशंकर यादव मय हमराह के साथ चेकिंग संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति तथा आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी में मामूर थे कि 01 व्यक्ति बक्सर की तरफ से हाथ में झोला लिया हुआ आता दिखाई दिया । जैसे ही उसकी निगाह पुलिस वालों पर पड़ी वह पीछे मुड़कर तेज कदमों से भागना चाहा कि शक होने पर पुलिस बल द्वारा दौड़ाकर बक्सर जाने वाली रोड पर बैरियर के पास पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम *विरेन्दर पटेल पुत्र छेदीलाल पटेल निवासी पसीया की बाग थाना अन्तुलालगंज जिला प्रतापगढ़* बताया । नियमानुसार जामातलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक झोले में 2.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना नरही पर अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।
*बरामदगी-*
2.5 किलोग्राम अवैध गांजा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
विरेन्दर पटेल पुत्र छेदीलाल पटेल निवासी पसीया की बाग थाना अन्तुलालगंज जिला प्रतापगढ़ ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
उ0नि0 रमाशंकर यादव थाना नरही मय हमराह ।
*दिनांक – 07/05/2019*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...