बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन /बरगवां कल दिनांक 05/05/2019 को अवैध वसूली में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसैनिक संगठन ठोको मध्य प्रदेश व ऊर्जांचल विस्थापित कामगार यूनियन एटक जिला सिंगरौली के सँयुक्त तत्वाधान में में बरगवां के सब्जी मंडी के पास शांति रूप से धरना प्रदर्शन चल रहा था ।

काम. संजय नामदेव ने आरोप लगाते हुये कहा कि कल शाम लगभग 5:45 पर जिला पंचायत सदस्य पति प्रेम अग्रवाल के बहकावे में बरगवां सरपंच – ललिता सिंह समेत लगभग डेढ़ दर्जन महिलाओ ने धरना प्रर्दशन स्थल पर आकर बिना किसी विवाद व बातचीत के धरने में बैठे लोगों पर अचानक हमला बोल दिया एवं धरने पर रखी मांग पत्र व समस्त कागजात फाड़ दिये तथा मोबाइल व पैसा सब छीन ले गये और शैलेन्द्र सिंह चौहान को सभी महिलाये लपट कर उनके साथ मारने लगे बीच मे भीड़ इकट्ठा हो गयी जिसे अलग किया इतने बरगवां पुलिस पहुँची, जिसकी शिकायत शाम लगभग 06:00 बजे बरगवां थाना में की है, उसके बाद प्रेम अग्रवाल व अन्य लोगों ने दबाव बनाने व कार्यवाही से बचने के लिये अपने कृत्यों पर पर्दा डालने हेतु महिला सरपंच ललिता सिंह व अन्य के द्वारा झूठी रिपोर्ट थाने में डलवाने व झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं जिसकी शिकायत आज दिनांक 06/06/2019 को जिला कलेक्टर कार्यालय में की गयी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal