
सिकंदरपुर बलिया ।स्थानीय थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के किनारे धान की कटी हुई खेत में सोमवार की सुबह सर विहीन नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर इकट्ठा लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गांव की कुछ छोटी बच्चियां बकरियों को चराने के लिए खेत में जा रही थी कि अस्पताल के पीछे खेत में किसी नवजात का सर विहीन शव देख सन्न रह गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके की ओर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण दौड़कर पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर सन्न रह गए। ग्रामीणों ने तरह-तरह की बात करना शुरू कर दिया तथा वैसा कुकृत्य करने वालों को कोसने लगे। तभी किसी ने मोबाइल द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौजूद लोगों के अनुसार गर्दन पर ब्लेड से कटे के निशान दिखाई दे रहे थे। अब वस्तुस्थिति जो हो पुलिस के करवाई से ही इसका खुलासा होगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal