ग्वालियर,
संपत्तिकर घोटाले में ईओडब्ल्यू ने दो तत्कालीन उपायुक्त सहित नगर निगम के आठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले की सात साल पहले शिकायत हुई थी। आरोपी में से एक की मौत हो चुकी है।
एसपी (ईओडब्ल्यू) रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि रणधीर कॉलोनी भिंड रोड निवासी रामखिलाड़ी सिंह गुर्जर ने 31 दिसंबर 2012 में लिखित शिकायत की थी कि मंगलम गार्डन से जो संपत्तिकर वसूली की जानी चाहिए थी, उससे कम संपत्तिकर का अधिकार रहित डिमांड नोटिस देकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन नहीं किया। जिस कारण नगर निगम को संपत्तिकर के रूप में तत्समय प्राप्त होने वाली राशि नगर निगम को प्राप्त नही हो सकी।
इन अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ-तत्कालीन उपायुक्त गुलाब राव काले, उपायुक्त एके गुप्ता, कर संग्रहक शैलेंद्र शर्मा (फौत), महेंद्र शर्मा, शशिकांत शुक्ला, महेश पाराशर, कार्यालय अधीक्षक सुनील भटेले एवं सहायक संपत्तिकर अधिकारी बालकदास मौर्य के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal