Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को ग्वालियर में अपनी तीसरी चुनावी सभा लेंगे

 
ग्वालियर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को शाम 5.50 बजे ग्वालियर में अब तक की अपनी तीसरी चुनावी सभा लेंगे। वे यहां पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में सभाएं ले चुके है। लोकसभा में नतीजे अनुकूल, विधानसभा में प्रतिकूल आए थे। ऐसे में पीएम मोदी पूरा प्रयास करेंगे कि इस बार उनका आने का असर ग्वालियर-चंबल की तीनों सीटों ग्वालियर, भिंड व मुरैना में स्पष्ट रूप से दिखे।
 
पीएम मोदी की इस एक सभा के माध्यम से पार्टी ग्वालियर-चंबल अंचल में माहौल को भगवामय बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहती। यही कारण है कि बूथ स्तर पर इस सभा के लिए रणनीति बनाई गई है। तय किया गया है कि अकेले जिले के लगभग 950 मतदान केन्द्रों से हर हालत में 10-10 कार्यकर्ता मोदी की सभा में पहुंचे। इसके अलावा भिंड, दतिया, मुरैना व श्योपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को यहां बुलाया जाए।
 
नरेन्द्र के सामने नरेन्द्र ही
 
तयशुदा व्यवस्था के तहत पीएम मोदी की उपस्थिति वाले मंच पर लगभग 35 लोगों को बैठाने की व्यवस्था की गई है। इनमें से ग्वालियर सीट से प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर व भिंड से प्रत्याशी संध्या राय को पीएम मोदी के मंच पर आने से पहले सभा को संबोधित करने का मौका दिया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ही उद्वोधन देंगे।
 
दे सकते हैं विधानसभा में हार का उलाहना
 
16 नवम्बर 2018 को जब पीएम मोदी मेला मैदान में सभा लेने आए थे,तब उन्होंने इस बात का उलाहना दिया था कि जब मैं लोकसभा के लिए आया था, तब भीड़ कम थी। संभव है कि रविवार को होने वाली सभा में वह विधानसभा चुनावों में मिली हार का न केवल जिक्र करें,वरन कार्यकर्ताओं से उनकी सभा और हार के इस इतिहास को उलटने की अपील करें।
 
70 लोग विशेष पंडाल पर
 
इस बार सभा में भाजपा शहर के ऐसे 70 गणमान्य लोगों को विशेष रूप से सभा में बुला रही है,जो अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में हवा बनाने की क्षमता रखते है। ऐसे लोगों को विशेष कार्ड के साथ बुलाया गया है। प्रयास किया गया है कि संघ परिवार व अनुसांगिक संगठनों से प्रतिनिधित्व पूरा हो।
 
शहर में सबा घंटे, मंच पर 40 मिनट
 
पीएम मोदी शाम 5.30 से शाम 6.55 बजे तक ग्वालियर में रहेंगे। मंच पर वह 5.50 से 6.30 बजे तक ही रहेंगे।
 
ठंडे पानी की व्यवस्था
 
मौसम को देखते हुए सभा स्थल पर ठंडे पानी की विशेष व्यवस्था की गई है। हर सेक्टर में पानी पाउच के अलावा, ठंडे पानी का टैंकर लगा दिया गया है।
 
संगीत मंडली
 
सभा में गायक मंजीत सिंह की मंडली के लिए एक अलग से मंच बनाया गया है। पीएम मोदी के आने से पहले भींड़ को बांधे रखने के लिए लगातार गीत-संगीत की प्रस्तुति का नया प्रयोग किया गया है।
 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...