Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिले के तीनों विधानसभा में लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने हेतु मतदान केंद्रों के लिये टीम को किया गया रवाना, सुरक्षा के चाक चौबन्द, चौथे चरण का मतदान कल।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/04/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन लोकसभा आम चुनाव – 2019 के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु 29 अप्रैल 2019 को सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा ।

जिसमे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी के नेतृत्व में मतगणना स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर बैढन में जिले के तीनों विधानसभा – सिंगरौली – 80, चितरंगी – 79, देवसर -80 के अलावा कुछ हिस्से धौहनी – सिहावल के विभिन्न मतदान केंद्रों में ईवीएम व पीपी पैट मशीनों के साथ अधिकारी – कर्मचारी को ड्यूटी में भेजने की तैयारी में जुटे हुये हैं जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी

के दिशा – निर्देशन में जिला परिवहन विभाग व जिला पुलिस विभाग द्वारा लगभग 250 बसें अधिग्रहित की गयी है जिसमें से देवसर विधानसभा में 64 बसें, चितरंगी विधानसभा में 62,बसें, सिंगरौली विधानसभा में 58 बसें द्वारा जगह – जगह मतदान केंद्रों में चुनाव कराने हेतु ईवीएम व पीपी पैट मशीनों के साथ ड्यूटी में लगे अधिकारी – कर्मचारी व सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बल जवान मतदान केंद्रों पर रवाना किया जा रहा है जिसमें मतदान केंद्र का रूट चार्ट, मतदान केंद्रों का नाम बसों में चस्पा किया गया है जिससे बेहतर तरीके से मतदान संपन्न कराया जा सके ।

वहीं पर बचे बसे एवं अन्य वाहनों को रिजर्व कर रखा गया है कल अन्य गस्त एवं अन्य जगहों में लगाया जायेगा और ड्यूटी में लगे कुछ कर्मचारी ने बताया कि इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट पत्र ना मिलने के कारण मतदान से वंचित रहेंगे जैसे कुछ शिक्षा विभाग, एनसीएल के कर्मचारी ने बताया कि अभी तक इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट नहीं मिला है वहीं पर जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क साधा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि जो 1 सप्ताह पूर्व में आवेदन किया था उसका इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट मतदान पत्र वितरण किया जा रहा जो अपना मत मतदान के दिन वही पर कर सकेंगे । वहीं पर बसों के चालको से पूछा गया तो कहा कि जीपीएस तो लगे हैं लेकिन इसके बारे में हमें कुछ नहीं मालूम है निर्वाचन विभाग द्वारा सभी बसों में जीपीएस लगाये गये हैं ।

बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी में बस एवं एक अन्य वाहनों को अधिग्रहित करने में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और बसों एवं अन्य वाहनों का जमावड़ा शा. पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर में दिखा और बताते है तब जाकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो पाता है ।

मौके पर मुख्य रूप से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी, अपर कलेक्टर – रिजु बाफना, जिला परिवहन अधिकारी- एसपी दुबे, एसडीएम- एसपी मिश्रा, सीएसपी – अनिल सोनकर, बैढन टीआई – मनीष त्रिपाठी, नवानगर टीआई – यूपी सिंह, विंध्यनगर टीआई – अरुण पाण्डेय, सूबेदार- दिलीप तिवारी सहित जिले के अन्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी पुलिस बल जवान भारी संख्या में मौजूद रहे ।

*”सारे काम छोड़ दो – सबसे पहले वोट दो”*

*29 अप्रैल 2019 को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान करना ना भूले और हमारा कर्तव्य एवं जिम्मेदारी है और दूसरों प्रेरित जरूर करें ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...