Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी खराब है तो आप बिल्कुल मत लो, हमें लिखित में भेजोआरपीएएफ महानिरीक्षक डॉ एसएन पांडे

ग्वालियर-
 
आरपीएएफ महानिरीक्षक डॉ एसएन पांडे को बताया कैमरों की क्वालिटी खराब है,
सर हमारे यहां निर्भया फंड की जगह वीएसएम फंड से 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी क्वालिटी काफी खराब है, जूमिंग भी नहीं है, स्टील कैमरे हैं। इस पर आरपीएएफ महानिरीक्षक डॉ एसएन पांडे ने कहा कि मैं आपको बता दूं कि वीएसएस फंड और निर्भया फंड एक ही है। यदि कैमरों की क्वालिटी खराब है तो आप इनको बिल्कुल मत लो, हमें लिखकर भेजो इनको वापस किया जाएगा। क्योंकि अब जो सीसीटीवी कैमरे आ रहे हैं, वह बहुत बेहतर क्वालिटी के हैं।
 
आरपीएफ महानिरीक्षक डॉ एसएन पांडे ग्वालियर आरपीएफ पोस्ट के वार्षिक निरीक्षण के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ टीआई आनंद स्वरूप पांडे से चर्चा की । आईजी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के टेंडर में परेशानी आ रही थी, यह काम रेल टेल कंपनी को दिया गया था। 6 हजार स्टेशनों पर निर्भया फंड से कैमरे लगना है, अब जो कैमरे लग रहे हैं वह बहुत बेहतर क्वालिटी के हैं। इस पर टीआई आनंद स्वरूप पांडे ने बताया कि हमारे यहां वीएसएम फंड से कैमरे लगे हैं, लेकिन बहुत खराब क्वालिटी के हैं। आईजी ने खराब कैमरों का हैंडओवर लेने से मना कर दिया है। आईजी ने निरीक्षण के दौरान केसों की प्रोग्रेस, केस डिस्पोजल सहित अन्य व्यवस्थओं का जायजा लिया। जो कमियां मिली उनको सुधारने के निर्देश दिए। आईजी रविवार को भिंड आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण करेंगे।
 
 
ये कबाड़ क्यों इकट्ठा किया है, नीलाम करो इसेः
 
आईजी जब मालखाने में पहुंचे तो वहां भारी मात्रा में कबाड़ जमा था, जिसमें ट्रैक्टर, साइकिल आदि था। आईजी ने कहा कि यहां क्यों कबाड़ इकट्ठा करके रखा है। जिन केसों का डिस्पोजल हो चुका है, उनको नीलाम करवा दो। होजरी प्रोडक्ट में यदि व्यक्ति आ गया है तो उसे लौटा दो नहीं तो इसकी भी नीलामी करो।
 
आईजी डॉ एसएन पांडे से बातचीतः
 
सवालः आरपीएफ के पास फोर्स की कमी है, इसके लिए क्या कदम उठा रहे हैं?
 
 
 
जवाबः नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे का गठन दो रेलवे के बंटवारे से हुआ है। इसमें हमें कम फोर्स मिला है। हालांकि अब दूसरे रेलवे जोन से हमें 266 जवान दिए जा रहे हैं। 2020 तक हमने खाली 350 पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में फोर्स की कमी जल्द दूर हो जाएगी।
 
सवालः आरपीएफ पोस्ट पर क्या दिक्कत मिली, जवानों ने क्या समस्या बताई?
 
जवाबः बाकी सब तो ठीक है लेकिन हमने स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि जांच इफेक्टिव होना चाहिए। इनको बैंक स्टेटमेंट मिलाने में दिक्कत आ रही है, हमने उसके लिए सुझाव दिए हैं। साथ ही बिजली की वायरिंग, बैरक दुरूस्त करने के लिए कहा है।
 
सवालः सभी जगह आरपीएफ पोस्ट प्लेटफार्म एक पर होती है, यहां क्यों नहीं?
 
जवाबः इसके लिए प्रयास चल रहे हैं, लेकिन थोड़ा समय लगता है।
 
सवालः अवैध वेंडर एवं टिकट दलालों पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं देती?
 
जवाबः सभी पोस्ट को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध वेंडरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। यहां काफी कार्रवाई भी हुई है, नियंत्रित भी हुआ है। यदि कहीं ऐसा कुछ होता मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
सवालः राजनीतिक लोगों पर कार्रवाई में क्यों आरपीएफ कतराती है, क्या प्रेशर इसका कारण है?
 
जवाबः हमने राजनीतिक मामलों में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राम रहीम कोई भी हो, नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही वीडियोग्राफी जरूर कराई जाए। यह सबसे बड़ा सबूत है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...