ग्वालियर-
नीरज अंबस्था मंगलवार को डीआरएम झांसी रेल का पद्भार ग्रहण कर सकते हैं। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डीआरएम को चार्ज संभालने के बाद कई चुनौतियों का सामना करना होगा। क्योंकि वर्तमान में पड़ाव आरओबी विवाद का निराकरण नहीं हुआ है, जिसके कारण काम अटका हुआ है। पूर्व डीआरएम ने काफी प्रयास किए लेकिन माल गोदाम अब तक रायरू शिफ्ट नहीं हो सका है, ऐसे में नवागत अफसर को इसके लिए भी प्रयास करने होंगे।
डबरा स्टेशन पर भी समस्याएसफाई व्यवस्था इंडिकेटर बंद शौचालय चालू करना बंद शौचालय चालू करना नएस्टेशन भवन निर्माण से यात्रिर्यो को आने जाने में हो रही परेशानीटिकिट विंडो बढ़ाना आरछण टाइम बढ़ाना मनमाने नियम हटाना
ग्वालियर रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। रैकिंग में भी स्टेशन लगातार पिछड़ता जा रहा है। सफाई व्यवस्था सुधारने नई फर्म को सफाई की जिम्मेदारी दी जा रही है। मॉनिटरिंग के अभाव में स्थिति बिगड़ती जा रही है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन का शुमार झांसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों में होता है। पूर्व डीआरएम अशोक मिश्र ने निरीक्षण के दौरान गंदगी को लेकर हर बार नाराजगी जताई, लेकिन सुधार नहीं हो सका है। ऐसे में डीआरएम के लिए स्टेशन की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करना कड़ी चुनौति होगा।
प्रोजेक्टः पड़ाव आरओबी
क्या परेशानीः एक तरफ का काम पूरा, दूसरे का काम अटका हुआ है। पीडब्ल्यूडी से 9 करोड़ का भुगतान नहीं होने के कारण रेलवे ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है।
चुनौतिः प्रोजेक्ट पहले से ही काफी लेट चल रहा है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन से चर्चा के बाद काम को दोबारा शुरू करवाना होगा। जिससे दोनों हिस्सों का काम जल्द पूरा हो और ट्रैफिक शुरू हो सके।
प्रोजेक्टः माल गोदाम शिफ्िटग
क्या परेशानीः इसकी शिफ्िटग पहले मार्च में होना थी, फिर अप्रैल और अब मई तक मामला खींच गया है। कुली भी यहां जाने से कतरा रहे हैं।
चुनौतिः प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के लिए माल गोदाम का शिफ्ट होना जरूरी है। आगामी समय में थर्ड लाइन भी आना है। ऐसे में इंजीनियरिंग सेक्शन एवं अन्य कर्मचारियों से बात करके इसे शिफ्ट कराना होगा।
प्रोजेक्टः लिफ्ट का काम
क्या परेशानीः प्लेटफार्म नंबर चार पर काम शुरू हो चुका है। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्ट्रक्चर बनाया गया था, लेकिन बाद में कैंसल हो गया। कई माह से सामान रखा हुआ है, जिससे लोगों के चोटिल होने का खतरा रहता है।
चुनौतिः प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट का काम जल्द से जल्द शुरू कराना होगा। जिससे की यहां पर रखा लोहे का भारी सामान हट सके। सामान को हटाने के लिए रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने भी निर्देश दिए थे, लेकिन सामान नहीं हटाया जा सका।
—-
प्रोजेक्टः 4 आरओबी का निर्माण
क्या परेशानीः शहर में शताब्दीपुरम, मल्लगढ़ा, गाडर वाली पुलिया और विवेकानंद नीड्म पर आरओबी के निर्माण का काम चल रहा है। स्टील की उपलब्धता नहीं होने के कारण काम की रफ्तार धीमी है।
चुनौतिः आरओबी के निर्माण के लिए स्टील की व्यवस्था कराना होगी। जिससे काम जल्द से जल्द पूरा हो सके।
इनकी सुने
नवागत डीआरएम मंगलवार तक पद्भार ग्रहण कर सकते हैं।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल
इनकी सुने
हमारी प्राथमिकताओं में सेफ रनिंग, ट्रेनों की टाइम पंचुअल्टी प्रमुख रूप से शामिल रहेगी। इसके अलावा मैं जल्द ही ज्वाइन करूंगा और डिवीजन का निरीक्षण करने के बाद ही अधिक बता सकूंगा।
नीरज अंबस्था, नवागत डीआरएम झांसी
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal