ग्वालियर- ऊर्जा विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी आईसीपी केशरी ने बिजली कंपनी के ग्वालियर और भोपाल रीजन के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर हालात की जानकारी ली।

उन्होंने ग्वालियर सहित सभी संभागीय मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली देने के साथ हर घंटे सप्लाई की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के आदेश दिए। श्री केशरी ने कहा कि हर घंटे बताया जाए कि कौन सा फीडर बंद हुआ, कितनी देर के लिए बंद हुआ और क्यों हुआ। यह जानकारी एमडी कार्यालय को भी दी जाए। एसीएस ने ग्वालियर जिले के सभी 33/11 केवी सब स्टेशनों की रिपोर्ट तलब की है। यहां हुए कार्यों की जानकारी और कमियों को लेकर किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट भी 24 घंटे में मांगी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal