Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्याज की क्यारी लहलहा रही गांजा की फसल 4.5 कि.ग्रा. गाजे के साथ 01 गिरफ्तार।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/04/2019

11 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण में अंतराज्यीय स्थाई वारंटी को बलरामपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा – निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के सतत निगरानी में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा फरार आरोपियों में लंबे समय से अनुपस्थित शातिर फरार आरोपियों खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में 11 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को बलरामपुर जिले से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।

आगामी लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के पालन हेतु कोतवाली प्रभारी बैढन को मुखबिर से सूचना मिली कि अर्जुन बैगा उर्फ गोगई बैगा जो वर्ष 2008 में मारपीट के प्रकरण में बलरामपुर – छत्तीसगढ़ में छिपकर फरारी काट रहा था जोलअपने गांव में भी परिवार से मिलने आ रहा है सूचना पर तक का कोतवाली पुलिस द्वारा एक टीम बनाकर उक्त फरार स्थाई वारंटी को उसके घर गोनावास से गिरफ्तार कर लिया ।

उक्त स्थाई वारंटी अपने ससुराल में वर्ष 2008 में मारपीट के प्रकरण गिरफ्तार हुआ था जो जमानत पर रिहा होने के बाद से पेशी से लगातार अनुपस्थित हो रहा था वर्ष 2010 में आरोपी के खिलाफ मान. न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था जिसे आज अपने घर गोनावास के जंगल से गिरफ्तार किया गया स्थाई वारंटी को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा और पुलिस अधीक्षक द्वारा वारंटी को ₹5000 का इनाम रखा गया था जो पकड़ने वाली पुलिस टीम को दिया जायेगा ।

उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक – डीएन सिंह, संतोष सिंह चंदेल, अरविंद चतुर्वेदी, आरक्षक – संजय परिहार, महेश पटेल, भारत पचाया, प्रवीण सिंह एवं महिला आरक्षक शकुंतला की अहम भूमिका रही ।

*वहीं प्याज की क्यारी में लहलहा रही गाजे की फसल*

कोतवाली थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बिहरा में बाबूचंद साहू पिता- छोटेलाल साहू निवासी-बिहरा थाना बैढन ने अपने खेत के प्याज के साथ गांजे के पेड़ लगाया है जिस पर एक टीम रवाना कर आरोपी के खेत में लगे 6 पेड़ पाये जाने पर जप्त किये, जिनकी ऊंचाई लगभग 5 से 6 फीट थी और वजन करने पर 4 किलो 355 ग्राम व अनुमानित कीमत ₹45000/- रुपये है और आरोपी के विरुद्ध थाना बैढन में 299/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया ।

*उक्त कार्यवाही में एसआई- भूपेंद्र पाठक, प्रधान आरक्षक – डीएन सिंह, अरविंद चौबे, पिन्टू राय, आरक्षक – संजय परिहार, महेश पटेल, प्रवीण सिंह, महिला आरक्षक – शकुंतला यादव शामिल थे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...