Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आकाशदीप मतदाता जनजागरूकता कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने किया शुम्भारम्भ।।

हजारो ने आकाश में जलता हुआ उड़ाया लैम्प जगमगा उठा स्टेडियम व आकाश बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन लोकसभा आम चुनाव – 2019 के मद्देनजर देखते हुये दिनांक 22/04/2019 को शाम लगभग 07:30 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रशासन द्वारा बैढन केराजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित *”आकाशदीप मतदाता जनजागरूकता कार्यक्रम”* 2019 “स्वीप” के तहत कागज के लैम्प में मोमबत्ती जलाकर *”मतदाता जागरूकता अभियान”* के तहत जिससे शत-प्रतिशत अधिक से अधिक मतदान हो सके और लोकतंत्र का पर्व बिना डर भय व निष्पक्षता के साथ मतदान करे और *”लोकतंत्र का महापर्व”* मनाये ।आकाशदीप लैम्प *”स्वीप”* के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी एवं जिला पंचायत सीईओ- प्रियंक मिश्रा द्वारा मतदाता जनजागरूकता का लैम्प में मोम जलाकर शुभारंभ किया गया और वही स्टेडियम में कुल लगभग 3000 लोगो ने लैम्प में मोम जलाकर आकाश में उड़ाया और ऐसा लग रहा था स्टेडियम और आकाश एक बड़ी रौशनी से जगमगा उठा बहुत ही सुन्दर दृश्य लोगो को देखनों को मिला और *”सारे काम छोड़ दो – सबसे वोट दो”* के बड़े जोश खरोश के साथ नारे लगे 29 अप्रैल को मतदान जरूर करे और दूसरों को मतदान करने हेतु प्रेरित करें ।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिक निगम आयुक्त शिवेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर- रोहित सिसोनिया, डिप्टी कलेक्टर- संपदा सराफ, संजय जैन, विद्युत विभाग कार्यपालन यंत्री- अजित सिंह बघेल, बृजेश मिश्रा, सीएमओ आरके पटेल, कृषि अधिकारी आशीष पाण्डेय, महिला बाल विकास अधिकारी – सुमन वर्मा, बीआरसीसी – अशोक शुक्ला, युवा टीम सिंगरौली और जिला प्रशासन के साथ – साथ नगर पालिक निगम सिंगरौली जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला शिक्षा विभाग, जिला महिला बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत सहित अन्य विभाग से अधिकारी – कर्मचारी स्थानीय युवा – व्यापारी – बच्चे – महिला – पुरुष अन्य लोग भारी संख्या में *”आकाशदीप मतदाता जनजागरूकता कार्यक्रम”* में मौजूद रहे ।*”सारे काम छोड़ दो – सबसे पहले वोट दो” 29 अप्रैल 2019 को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान करना न भूलें कोई वोटर न छूटे ।*www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...