बढ़ता कारवाँ //सिंगरौली// खुटार //राघवेन्द्र सिंह
BK NEWS/खुटार:- लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर आचार संहिता लगने के बाद लगातार खुटार पुलिस चौकी के द्वारा एक के बाद एक कार्यवाही की जा रही है उसी के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के निर्देशन में कोतवाली टीआई मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में खुटार चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने 21 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी व 7000 के इनामी आरोपी को बरगवां रेलवे स्टेशन से धर

दबोचा
आपको बता दें कि खुटार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 21 वर्ष से फरार आरोपी स्थाई वारंटी सुधारे उर्फ सुधरवा पिता रामदास बसोर बरगवां रेलवे स्टेशन से पंजाब जाने के फिराक में है तभी खुटार पुलिस टीम ने स्टेशन पर पहुंच कर घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा
उक्त कार्यवाही में खुटार चौकी प्रभारी राकेश कुमार,प्रधान आरक्षक इन्द्रभान सिंह,आरक्षक पुष्कर पोरवाल, दिलीप धाकड़ व सुनील अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal