ग्वालियर- डबरामेंलगातार बदमाशो द्वारा दी जा रही चोरियो की वारदात को देहात पुलिस के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ने
मुखवर तंत्र को मजबूत कर कडी से कडी जोडते हुए बडी चोरियो की वारदातो का खुलासा किया और एक नाबालिग सहित 5 शातिर चोरो को गिरफतार किया गया पुलिस आरोपियो से पूछताछ कर और भी बडी चोरियो के खुलासे की संभावना जता रही है इन शातिर बदमाशो ने पुलिस के सामने खुली चुनौती देते हुए कई वारदातो को अंजाम दिया था बदमाशो के द्वारा दी जा रही चुनौती को आईपीएस अधिकारी (प्रशिक्षु) पुनीत गहलोद ने स्वीकार करते हुए बडी सफलता इन बदमाशो को पकडकर हासिल की है और कई चोरियो का खुलासा भी कर दिया है।


एसडीओपी कार्यालय में आईपीएस अधिकारी (प्रशिक्षु) पुनीत गहलोद, एसडीओपी देवेन्द्र सिंह कुशवाह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 8 अप्रैल को कृषि उपज मण्डी के ठीक सामने व्यापारी रविकांत शिवहरे जब किसी किसान का गेंहू तुलवा रहा था उसी वक्त दोपहर के लगभग एक बाइक पर सवार दो बदमाशो ने गल्ला व्यापारी की दुकान से रूपयो से भरी गल्ला पेटी को चोरी कर ले गए थे पुलिस ने उक्त मामले में देहात थाने में बदमाशो द्वारा की गई वारदात को लेकर अज्ञात में एफआई आर दर्ज की थी एफआई आर दर्ज के बाद आईपीएस अधिकारी (प्रशिक्षु) पुनीत गहलोद ने पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, एएसपी देहात एसएस गौर के निर्देशन व एसडीओपी देवेन्द्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में आरेापियो को पकडने के लिए एक टीम गठित तैयार की और आरेापियो की गिरफतारी और शिनाख्ती के क्लू मिलते ही पुलिस ने आरेापियो को धर दबोचा और उनकी निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है जिसमें गल्ला व्यापारी का चोरी गए गल्ला पेटी और नगदी 84800 रूपया बरामद कर लिया तथा इस वारदात में बदमाशो द्वारा प्रयुक्त की गई दो होण्डा साइन मोटर साइकिल भी बरामद की है।
रैकी कर बदमाश चोरी की वारदातो को देते थे अंजाम
कई चोरियो का माल बरामद किया पुलिस ने आरेापियो से
इन बदमाशो ने दी थी पुलिस को खुली चुनौती…
आईपीएस अधिकारी (प्रशिक्षु) पुनीत गहलोद और एसडीओपी देवेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि जिन बदमाशो ने चोरियो की वारदातो को अंजाम दिया उन बदमाशो में पकडे गए मोहित पुत्र लायसिंह उम्र 19 वर्ष निवासी बिजपुरा थाना सिविल लाईन छतरपुर, अब्दुल मोगिया पुत्र कृपाल मोगिया 19 वर्ष प्रकाश नगर दतिया, मैक्स उर्फ बटईयां पुत्र मोहरलाल मोगिया 20 वर्ष निवासी प्रकाश नगर दतिया, अंशुल पुत्र कृपाल मोगिया 19 वर्ष प्रकाश नगर दतिया व एक अन्य नाबालिग आरेापी को गिरफतार किया है।
वारदात से पहले रैकी करते थे बदमाश…….
एसडीओपी देवेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि पकडे गए बदमाशो ने पूछताछ में खुलासा किया है कि चोरियो की वारदात को अंजाम देने से पूर्व ये बदमाश वारदात स्थल का बडी ही बारीकी से ग्रुप बनाकर रैकी किया करते थे उसके बाद वारदात को अंजाम देते थे।
आज किया जाएगा आरोपियो को न्यायालय में पेश…….
एसडीओपी देवेन्द्र सिंह कुशवाह और आईपीएस अधिकारी पुनीत गहलोद ने बताया कि चोरियो के आरोप में गिरफतार सभी बदमाशो को आज न्यायालय में पेश कर अन्य वारदातो के खुलासे के लिए मा. न्यायालय से पुलिस पीआर लेगी और भी बदमाशो से अन्य चोरियो के खुलासे की संभावना भी अधिकारियो ने जताई है।
व्यापारियो से अपील तीसरी आंख को लेकर………..
आईपीएस अधिकारी (प्रशिक्षु) पुनीत गहलोद ने मीडियाकर्मियो के माध्यम से व्यापारियो से अपील की है कि जिन व्यापारियो और प्रतिष्ठित लोगो ने अपने-अपने घरो के बाहर जो सीसीटीवी कैमरे लगाए है वह कैमरे काफी कमजोर है हाई क्लास कंपनी के अगर कैमरे व्यापारी अपने घरो के बाहर लगाए तो वारदात करने वाले लेागो की पहचान करने में पुलिस को परेशानी नहीं आएगी।
सिटी पुलिस ने भी दो शातिर बाइक चेारो को किया गिरफतार……….
प्रेस वार्ता में अधिकारियो ने सिटी पुलिस द्वारा एक बाइक चोरी का खुलासा किया है जिसमें दो शातिर चोरो में अभिषेक जाटव उर्फ सूखा पुत्र राजेन्द्र जाटव 18 वर्ष निवासी अमरपुरा खेरी, राजू बाथम उर्फ सिल्वर पुत्र गोपाल बाथम 25 वर्ष निवासी बासोडी थाना भितरवार को गिरफतार किया है इन आरोपियो ने 15 अप्रैल को रंग महल गार्डन से एक प्लेटिना बाइक को चोरी की थी जो पुलिस ने आरोपियो की निशानदेही पर बरामद कर ली है यह कार्यवाही सिटी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा व उनकी टीम जीतेन्द्र तिवारी ने खुलासा किया है।
वरदातो के खुलासे में इनकी रही भूमिका……
चेरियो की वारदातो के खुलासा करने में एसडीओपी देवेन्द्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में आईपीएस अधिकारी (प्रशिक्षु) पुनीत गहलोद, उपनिरीक्षक जीतेन्द्र सिंह मावई, सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षकों में गंगासिंह, रज्जन सिंह, आरक्षको में शिवशान्त पाण्डे, अरूण शर्मा, रोहितास जाट, बारूराम जाट, राजेन्द्र शर्मा, जीतेन्द्र साहू, हरिशंकर शर्मा, भीकम सिंह, राघवेन्द्र यादव, रघुवीर, महिला आरक्षको में अनीता प्रजापति, संगीता जाटव, डाली श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही है।
इनका कहना…..
गल्ला व्यापारी की दुकान से दिन दहाडे रूपयो से भरी गल्ला पेटी को मोटर साइकिल पर चोरी करके ले जाना पुलिस के लिए खुली चुनौती थी जिस चुनौती को पुलिस ने स्वीकार किया और मात्र 10 दिनो के अंदर मजबूत मुखवर तंत्र के आधार पर उक्त वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियो से चोरी गए माल के साथ-साथ दो बाइके भी बरामद की है।
देवेन्द्र सिंह कुशवाह (एसडीओपी डबरा)
8 अप्रैल को जिन बदमाशो ने गल्ला व्यापारी के यहां रूपयो से भरी गल्ला पेटी चोरी कर वारदात को अंजाम दिया था उसी दिन से पुलिस सीसीटीवी कैमरो से क्लू लेते हुए मुखवर तंत्र के आधार पर पुलिस के हाथ जैसे ही क्लू लगे पुलिस ने आरेापियो की धरपकड की सभी आरेापियो को गिरफतार कर वारदात का खुलासा किया आरोपियो को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुनीत गहलोद (आईपीएस अधिकारी देहात थाना प्रभारी)
—-
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal