Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

23 अप्रैल को गुस्र्द्वारे में माफी मांगेंगे,कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ,सिख और जाट समाज को अपशब्द कहे थे विधायकने

लियर- श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा सिख और जाट समाज को अपशब्द कहने से नाराज दोनों समाज के लोगों ने  गुरुद्वारे में बैठक की।
 
बैठक में विधायक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन से लेकर शिकायत करने तक के सुझाव आए, लेकिन कुछ बुजुर्गों ने कहा कि नाराजगी शब्दों को लेकर है।
 
अगर विधायक माफी मांगें तो दोनों समाज उन्हें माफ कर देंगे। बैठक में विधायक जंडेल के भाई हंसराज मीणा और भाजपा के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह मीणा पहुंचे थे।
 
दोनों ने कहा कि विधायक जंडेल माफी मांगने को तैयार हैं। वे 23 अप्रैल को गुस्र्द्वारे में माफी मांगेंगे। मालूम हो, बुधवार को नागदा साइलो सेंटर पर बारिश के कारण गेहूं की खरीदी बंद हो गई थी।
 
इस बात पर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों के बीच बात करते हुए कांग्रेस विधायक जंडेल ने जाट और सरदारों को अपशब्द कह दिए। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...