ग्वालियर -डबरा कृषि उपज मंडी के सचिवप्रदीप जाधव द्वाराकर्मचारियों से अभद्रता का मामलासामने आया है। जिसमें सचिव द्वारामंडी कर्मचारियों के साथ गालीगलौज एवं निलंबित किए जाने कीधमकी दी है।

जिसके चलते कृषिउपज मंडी के कर्मचारियों ने प्रबंधसंचालक मप्र राज्य कृषि विपणनबोर्ड भोपाल को सचिव के खिलाफलिखित रूप से शिकायत की है।कृषि उपज मंडी में पदस्थ
कर्मचारियों द्वारा प्रबंध संचालकभोपाल को मंडी सचिव प्रदीप जाधव के खिलाफलिखित रूप से आवेदन देकर शिकायत की गई है,जिसमें बताया गया है कि मंडी सचिव प्रदीप जाधव केव्यवहार से सभी कर्मचारी परेशान हैं। सचिव द्वाराआए दिन बगैर किसी कारण के कर्मचारियों के साथगाली गलौज किया जाता हैं एवं निलंबित कराने की
धमकी दी जाती है। इसके अलावा मंडी सचिवमहिला-पुरुष कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से प्रताडि़तकरते हैं। वहीं कई कर्मचारियों को जाति सूचक श दोंका इस्तेमाल कर अभद्रता करते हैं। इसके अलावावरिष्ठ कार्यालयों को अनर्गल पत्र भेजकर कर्मचारियोंके खिलाफ कार्यवाही का प्रस्ताव बनाया जाता है।
इससे मंडी के कर्मचारियों को मानसिक प्रताडऩाझेलनी पड़ रही है। मंडी सचिव की कार्यप्रणाली केचलते कर्मचारी अपनी पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहींकर पा रहे हैं। वहीं मंडी सचिव द्वारा कर्मचारियों केवेतन भुगतान में भी लेटलतीफी बरती जा रही है। ऐसीस्थिति के चलते कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्तहै। शिकायत करने वाले कर्मचारियों में रामनिवासशर्मा, नवीनचंद्र पांडे, फूलसिंह, कामता प्रसाद जाटव,
देवेंद्र श्रीवास्तव, राहुल त्यागी, मनोरमा चौधरी,रामनरेश त्रिपाठी, रमेश परिहार, नम्रता शुला,अंबरीश मांझी, अलकनंदा, अजय राजौरिया,ओमप्रकाश श्रीवास्तव, बहादुर सिंह, सुनील कुमारबाथम, राघवेंद्र मिश्रा आदि शामिल हैं।
गौरतलब है कि कृषि उपज मंडी में सचिव के पदपर पदस्थ प्रदीप जाधव अपनी मनमानी के चलतेपिछले कई दिनों से कर्मचारियों के निशाने पर थे,जिसके चलते विगत दिवस मंडी कर्मचारियों ने भोपालजाकर प्रबंध संचालक विपणन बोर्ड को लिखित रूप
से मंडी सचिव के खिलाफ शिकायत कर कार्यवाही कीमांग की है। मंडी सचिव की कार्यप्रणाली कृषि उपजमंडी में पदस्थ कर्मचारी तो परेशान हैं ही साथ ही उनकेद्वारा व्यापारियों से भी नोंकझोंक होती रहती है। जिससेव्यापारियों में भी आक्रोश भरा हुआ है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal