बामनिया से अजय गांधी।बामनिया। नगर में रविवार को श्री राम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अल सुबह से अमरगढ़ रोड स्थित श्री राम मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी।इस अवसर पर श्री राम के जयकारों के साथ चल समारोह प्रारंभ हुआ जो के माँ अम्बिका
मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मर्ग से होकर अमरगढ़ स्थिति श्री राम मंदिर पहुंचा जहां में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया। चल समारोह दोपहर 11 बजे ढोल,बैंड बाजे के साथ महाआरती का आयोजन किया गया, चल समारोह में सब से आगे बेंड उसके बाद दो भगवा ध्वज वाहक चल रहे थे। चल समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता
निभाकर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भगवान श्री राम , लक्ष्मण व माँ सीता का आकर्षक श्रंगार किया गया। व मंदिर पर भी आकर्षक विधुत सज्जा से जगमगा रहा था। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।इस चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
बामनिया जय श्रीराम के नारों से गुंजा नगर,निकाला चल समारोह।
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal