भाजपा पार्षद समेत सैकड़ो लोगो ने मुख्यमंत्री के हाथो ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता।।।।म
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन – देवसर आज दिनांक 13/04/2019 को लगभग दोपहर 12:30 बजे लोकसभा आम चुनाव – 2019 सीधी/सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी एवं मध्य प्रदेश विधानसभा पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रत्याशी – अजय सिंह राहुल के पक्ष में देवसर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे खेल मैदान में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री – कमलनाथ व मध्य

प्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री – कमलेश्वर पटेल ने आम जनमानस को सम्बोधित किया ।
जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्य रूप से चुनावी जनसभा के दौरान जनता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार मोदी कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ बताती है जबकि कांग्रेस पार्टी आजाद करवाने लेकर कांग्रेस के सिपाहियों ने कई कुर्बानियां दी है और युवाओं को ठगा गया है 2 लाख प्रतिवर्ष नौकरी देने का झूठा वादा निकला और भाजपा सरकार के द्वारा यह कहा गया

पकौड़ा तलो बेचो और यह देश के युवाओ का अपमान है और काला धन आयेगा तो 15 लाख रुपये हर खाते में आयेगे और बोले कि जनता के अच्छे दिन आयेगे और अच्छे दिन तो भाजपा के कार्यकर्ताओं के अच्छे दिन आये जिसके पास एक मोटरसाइकिल हुआ करता था आज चार पहिया वाहन खड़ी है वहीं पर 15 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार रही सिंगरौली से सीधी तक सड़क न बनने के कारण कमीशन के खेल में फंसा रहा जबकि पूर्व में कांग्रेस की केंद्र सरकार में केंद्रीय परिवहन मंत्री – कमलनाथ के द्वारा सीधी सिंगरौली सड़क बनाने के लिये राशि दिया गया था जो आज तक सड़क नहीं बन पाया कमीशन का भेंट चढ़ गया है मोदी सरकार के नोटबन्दी – जीएसटी जैसे अन्य फैसले लेने से छोटे – छोटे कारोबारियो का कारोबार बंद हो गया बेरोजगार हो गये

नोटबन्दी के कारण कईयो का लाइन में लगकर असमय मौते हुई और केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण सैकड़ो की संख्या में किसानों ने आत्महत्या किया ।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता को सम्बोधित करते हुये कहा कि अजय सिंह राहुल को वोट के रूप में आशीर्वाद देकर दिल्ली के संसद में पहुंचाये तभी और तेजी से सीधी /सिंगरौली का विकास सबसे अलग दिखेगा इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे सड़क निर्माण कार्य चुनाव बाद प्रारम्भ हो जायेगा ।
वहीं पर अजय सिंह राहुल ने कहा कि हमारी लड़ाई केवल रीति पाठक बनाम राहुल सिंह का है हमने सदा दुसरो की भलाई व सेवा की है वही रीति पाठक ने सीधी/ सिंगरौली के लिये क्या किया है उनसे पूछे और 15 वर्षो से सड़क का हाल देख ही रहे है ।
मध्य प्रदेश शासन आदिवासी विभाग युवा तेजतर्रार मंत्री – मरकाम भाजपा केंद्र सरकार की योजनाये व गलत नीतियों पर जमकर बरसे और भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि मैं एक गरीब किसान आदिवासी का बेटा हूं हमने कभी नहीं सोचा था कि आदिवासी विभाग का मंत्री बनूंगा ।
मध्य प्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री- कमलेश्वर पटेल ने क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री से अवगत कराते हुये पूर्व की सरकार पर जमकर बरसे ।
*भाजपा पार्षद महिला नेत्री मधु शर्मा ने मुख्यमंत्री के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता*
वहीं मध्य प्रदेश शासन मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथों से भाजपा नेत्री पार्षद- मधु शर्मा ने सदस्यता ली और साथ में लगभग 3 दर्जन से अधिक लोगो को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी और जनचेतना पार्टी के प्रेमसागर गुप्ता सहित कुल सैकड़ों की संख्या में अन्य पार्टियों से आये हुये लोगों ने कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया ।
*मंच पर मुख्य रूप से लोकसभा प्रत्याशी- अजय सिंह राहुल, लोकसभा प्रभारी -हरिकेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद- तिलकराज सिंह, पूर्व विधायक- सरस्वती सिंह, पूर्व रीवा राजा पुष्पराज सिंह, प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष- मुजीब कुरैशी, रामअशोक शर्मा, बालमुकुंद सिंह परिहार, रेनू शाह, अमित द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र सिंह (ज्ञानू), रामनिवास तिवारी (आई टी सेल), अशोक शाह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष- प्रवीण सिंह सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी – कार्यकर्ता एवं सभा मे आये हुये हजारो की संख्या बुजुर्ग- युवा पुरुष महिलाये मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal