बढ़ता कारवाँ //सिंगरौली/ जयंत राघवेन्द्र सिंह
BK NEWS//जयंत:- सिंगरौली जिले से जहां जयंत चौकी अंतर्गत लगभग रोजाना शाम को चेकिंग से आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है आपको बता दें कि लोगो का कहना है की हिंदुस्तान के किसी जिले में इतनी वाहन चेकिंग नही होती जितनी सिंगरौली में होती है।वहीं लोगों ने बताया कि गाड़ी का कागजात होने के बाद भी पुलिस द्वारा जनता से बदतमीजी से पेश आते हैं आपको बता दें कि जयंत चौकी अंतर्गत अभी हाल ही में जयंत चौकी से हटाए जाने के बाद पुनः घूम फिर के जयंत चौकी में आये आर. पी. सिंह ASI चेकिंग ,वसूली और अंगद की तरह एक ही जगह जमे होने के लिए काफी चर्चाओं में रहते है।।

आप को बता दे की पुलिस अधीक्षक के द्वारा कुछ दिन पहले ही बरगवां थाने में इनका स्थानान्तरण कर दिया गया था लेकिन नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद आर पी सिंह ASI पुनः जयंत चौकी में पदस्थ हो गए जब कि हाल भी में पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया था कि वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की जांच और कार्यवाही करे लेकिन वर्दी और अपनी ऊँची पहुँच के घमंड में चूर आये दिन चेकिंग के नाम पर जनता को परेशान और पैसा कमाने का जरिया बना दिया गया है।।।।
www.badhatakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal