ग्वालियर- डबरा-शहर थाना क्षेत्र की कमलेश्वर कॉलोनी में तड़के सुबह चार बजे अज्ञात चोर सूने घर का ताला तोड़कर अलमारी में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित कुल 8 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने वारदात को मात्र 25 मिनट में अंजाम दिया। गृह स्वामी जब वापस लौटकर घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा मिलाा और अंदर अलमारी में रखे जेवरात और नकदी गायब थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट और स्निफर डॉग के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोर घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद चोरों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, कमलेश्वर कॉलोनी में रहने वाले कैलाश नारायण चौरसिया की पत्नी और बेटी सुबह लगभग 4 बजे हरपालपुर जा रही थी। वह उन्हें छोड़ने के लिए घर का ताला लगाकर रेलवे स्टेशन गए हुए थे। उनका बेटा ऊपर कमरे में सो रहा था। उनके घर से निकलते ही अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और अन्य कमरों में लगे तालों भी तोड़कर सामान की खोजबीन की। चोरों ने कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ा और अलमारी में रखी सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी व अन्य जेवरात सहित लगभग 25 तोला सोने और चांदी के जेवरात सहित 65 हजार नकदी समेट कर ले गए। लगभग 30 मिनट बाद कैलाश नारायाण वापस घर लौटकर आए तो मेन गेट का ताला टूटा मिला तो वह ऊपर की ओर भागे। स्कूटर के पीछे बैठा चोर उनके छत पर जाते ही वाहन निकलकर भाग गया। चोर को भागते हुए देख वह नीचे आए और उसका पीछा किया, लेकिन तब तक चोर उनकी नजरों से काफी दूर निकल गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुदेश तिवारी, फोरेंसिक एक्सपर्ट और स्निफर डॉग मौके पर पहुंचे और सुराग के लिए जांच पड़ताल की, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal