Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संकरी पुलिया में फंसे वाहन, हाइवे पर तीन घंटे जाम,जाम में फंसी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड

ग्वालियर-
ग्वालियर-झांसी हाइवे मार्ग पर समूदन के पास स्थित डी-16 नहर की पुलिया पर दोपहर 3 बजे आमने-सामने से वाहन फंस गए। जिससे हाइवे मार्ग पर जाम लग गया। हाइवे पर लगे जाम की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिया संकरी होने और हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी लाइन के कारण जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। काफी प्रयास के बाद शाम को 6 बजे के बाद ही हाइवे पर आवागमन शुरू हो हो सका।
बताया जाता है कि सिटी थाना क्षेत्र के समूदन के पास निकली डी-16 नहर की पुलिया काफी संकरी है और उसमें से एक बार में एक ही भारी वाहन निकल पाता है। गुरूवार को दोपहर 3 बजे पुलिया के पास आमने-सामने से आ रहे पहले निकलने के चक्कर में पुलिया के अंदर घुस गए, लेकिन पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण पुलिया पर ही फंसकर खड़े। पुलिया पर वाहनों के फंस जाने के पीछे आ रहे अन्य वाहन रूक गए और देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाइवे पर लगे जाम की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिया के आगे पीछे खडे वाहनों की वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिल सकी और पुलिस को लगभग 3 घंटे तक हाइवे के जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करना पड़ी। शाम को लगभग 6 बजे के बाद ही यातायात बहाल हो सका।
जाम में फंसी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड
समूदन पर लगे जाम के कारण तीन एंबुलेंस और एक फायर बिग्रेड गाड़ी लगभग 3 तीन घंटे तक जाम में फंसी रही। इसके अलावा छोटे वाहन भी जाम में फंसे रहे। तपती दोपहरी में जाम में फंसे होने के कारण बसों व कारों में बैठे लोगों को हालत खराब हो गई। लोगों को वाहनों से उतरकर आसपास लगे पेड़ों की छांव में आकर बैठना पड़ा।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...