Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आयकर की टीम को प्रदेश की पुलिस पर भरोसा नहीं: सिलावट

ग्वालियर –
गुनामें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के पहले षणयंत्र के तहत कार्रवाई की है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और सहयोगियों के यहां आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की। इस बात को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के पहले षणयंत्र के तहत कार्रवाई की है। साथ ही आयकर की टीम को मप्र की पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसकी वजह से उन्होंने सीआरपीएफ का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले दस साल में 35 हजार महिलाएं और लड़कि यां गायब है। विधानसभा की यह रिर्पोट है। प्रदेश में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में सरकारी स्कू लों में टॉयलेट गायब है। बच्चे झोपड़ी में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने 15 लाख रुपए गरीब के बैंक खाते में डालने की बात कही, लेकिन आज खाते में पैसे है क्या। भाजपा झूठ का सहारा लेकर काम करती है। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मप्र में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 22 से 25 सीटों पर चुनाव जीतेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को कमान मिलने से लोकसभा सीटों में इजाफा होगा। जितनी सीटे एमपी में कांग्रेस की आएंगी, उतनी ही सीटे यूपी के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेंगी
सीएम के सहयोगियों के यहां चल रही छापामार कार्रवाई को सिलावट ने बताया भाजपा का षणयंत्र
। इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेताओं पर जमकर हमला बोला।
इमरती और सिलावट ने संभाली कमान, 24 घंटे में ली कई समाजों की बैठक
प्रदेश की महिला एंव बाल विकस मंत्री इमरती देवी और स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट दो दिनों से गुना संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के समर्थन में बैठके ले रहे थे। मंगलवार को सुबह 7 बजे से दोनों मंत्री शहर में बैठके लेते रहे। तुलसी सिलावट में अखिल भारतीय धोबी महासंघ, खटीक समाज सहित अन्य संगठनों की बैठक ली। उधर महिला एंव बाल विकास मंत्री भी बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में काम करने की बात कहती नजर आई।
प्रदेश के दो मंत्री मंगलवार को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लेकर संगठनों की बैठक ले रहे थे, लेकिन अभी पार्टी हाईकमान ने गुना लोकसभा संसदीय सीट से टिकट की घोषणा नहीं की है। बैठकों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र लुंबा, अशोक शर्मा सहित कई नेता उपस्थित थे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...