ग्वालियर-
डबरासिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की जयंती मनाई गई और सुबह भगवान झूलेलाल का भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह सुबह 8 बजे सिंधी बाजार स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर से शुरू हुआ

और शहर के सराफा बाजार, अग्रसेन चौराहा, सुमंगला रोड, जोगेन्दर रोड, ढीमरपुरा, सांई बीरवलदास आश्रम से होते हुए ठाकुर बाबा रोड स्थित शहनाई गार्डन पहुंचा। वहां पवित्र ज्योति की स्थापना की गई और विधि विधान से सिंध नदी में ज्योति का
विसर्जन किया गया। शाम को शहनाई गार्डन में सिंधी समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सिंधी समाज केभगतराम गुरद्वारा समिति अध्यछ जयप्रकाश सुखानी, सचिव सुरेन्द्र हिंदुजा, पूनम गिदवानी, सुंदर सतवानी, उपाध्यक्ष,द्वारिका हुकवानी, टहलराम मंगतानी, सेव
कराम, बन्नामल, महेश जीतवानी, अशोक हलवानी, इंदू हुकवानी,पार्वती अंचतानी, आशा आहूजा, विक्की अंदानी, खूबचंद राजवानी, पुनीत हुकवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal