Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शहर में कई चोर गिरोह सक्रिय,20 दिन में 50 चोरी, 100 तौला सोना, 21 लाख रुपए नकद ले गए चोर पुलिस वारंटियों की धरपकड़ में व्यस्त

ग्वालियर-
 
शहर में कई चोर गिरोह सक्रियहैं यदि आप कहीं बाहर जा रहे हैं और मकान सूना छोड़ने की सोच रहे हैं तो फिलहाल यह ख्याल दिल से निकाल दीजिए। शहर में कई चोर गिरोह सक्रिय हैं और ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीते 20 दिन की बात करें तो 50 से ज्यादा छोटी-बड़ी चोरी हो चुकी हैं। इनमें 100 तौला सोना और 21 लाख रुपए नकद चोर गिरोह समेटकर ले गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी है, अतिरिक्त फोर्स के साथ पुलिस शहर में फ्लेग मार्च कर रही है। ऐसे में रात के अंधेरे में चोरों की हिमाकत पुलिस की हैकड़ी ढीली करती नजर आ रही है।
 
 
यह हुईं चोरी की वारदातें
 
-3 दिन पहले सिरोल में किसान के घर से 42 तौला सोना, 2 लाख नकद
 
– शुक्रवार रात सिरोल के पृथ्वी नगर से 5 तौला सोना, 50 हजार नकद
 
– 1 अप्रैल रात गंगामालनपुर में किसान के घर से 15 तौला सोना, 3.5 लाख नकद
 
– रविवार रात डॉक्टर के घर 15 तौला सोना, 2.5 लाख नकद
 
– 20-21 मार्च की दरमियानी रात गोला का मंदिर कुंज विहार में 12 तौला सोना, 2 लाख नकद
 
– 4 अप्रैल रमटापुरा में एजी ऑफिस से रिटायर्ड कर्मचारी के घर से 8 तौला व 50 हजार नकद चोरी
 
होली के बाद तेजी से बढ़ी वारदातें
 
 
होली के बाद चोरी की वारदातों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हर दिन दो से तीन चोरी हो रही हैं। 20 दिन में आधा सैकड़ा चोरी सिर्फ शहरी सीमा में हो चुकी हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस अफसरों ने गश्त पर निकलने वाले जवानों को सतर्कता के साथ गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
 
रात 2 से सुबह 4 बजे के बीच ज्यादा वारदातें
 
चोरी की घटनाओं में एक बात और गौर करने वाली है। ज्यादातर चोरी का समय रात 2 बजे से सुबह 4 बजे के बीच का है। यह वह समय होता है जब लोग गहरी नींद में होती हैं। इसी का फायदा चोर गिरोह उठा रहे हैं।
 
गश्त पर निकले जवान नहीं रहते अलर्ट
 
चोरी का ग्राफ बढ़ने का एक यह भी कारण है कि आचार संहिता लगने के बाद से ज्यादातर थाना पुलिस का बल वारंटियों की धरपकड़ में व्यस्त हैं। इस कारण कई बड़े मामलों की विवेचना तक प्रभावित हो रही है। ऐसे में रात्रि गश्त पर निकले जवान भी थके-हारे होने के कारण अलर्ट नहीं रहते, जिसका फायदा चोर गिरोह उठा रहे हैं।
 
चोरियों का खुलासा हुआ है
 
पिछले कुछ दिन में चोर गिरोह पकड़े गए हैं, जिनसे कई चोरियों का खुलासा हुआ है। सभी थानों को चोरियों के खुलासों के लिए निर्देशित किया गया है।
 
नवनीत भसीन, एसपी
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...