ग्वालियर-
श्योपुर में कंपनी के प्रचार के लिए पाउडर और गोली से मुफ्त में बर्तन, टीवी, फ्रिज व गहने चमकाने के नाम पर दो शातिर ठग एक हार्डवेयर व्यवसायी की पत्नी और उसकी मौसी से साढ़े पांच लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर उड़ा ले गए। जबकि इसी परिवार की एक महिला ठगी का शिकार होते होते बच गई। यह वारदात शहर के मेवाती मोहल्ले में शनिवार सुबह 11 बजे उस वक्त हुई जब महिला दाऊदी बोहरा मस्जिद की सफाई करने के लिए गई थी। महिलाओं को झांसा देकर दो मिनट में ही मौके से दोनों बदमाश रफूचक्कर हो गए।
शहर के मेवाती मोहल्ला निवासी हार्डवेयर व्यवसायी मेहंदी हसन की पत्नी फरीदा खान सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने घर के नजदीक ही सैफी मस्जिद पर सफाई कार्य में सेवा देने जा रही थी। तभी मस्जिद के बाहर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मिल गए। उन्होंने बताया कि वे लोग एक कंपनी के पाउडर व गोली का प्रचार करने आए हैं। इन्हें तांबा पीतल के बर्तन, टेलीविजन स्क्रीन, फ्रिज सहित सोना-चांदी के जेवर चमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी के प्रोडक्ट के प्रचार के लिए बर्तन और जेवर चमकाने के कोई पैसे नहीं लिए जाते हैं। बातों में आकर फरीदा खान उन्हें मस्जिद के पास ही रहने वाली अपनी मौसी फातिमा के पास ले गई। जहां फातिमा ने अपने पुराने बर्तन चमकाने के लिए दिए। पीले रंग के पाउडर से यह बर्तन एकदम चमक गए। थोड़ी देर बार एक टेबलेट दिखाते हुए ठगों ने कहा कि वे गहने भी चकमा देंगे। इससे साफ करने पर सोना-चांदी के जेवर बिल्कुल नए दिखने लगते हैं। फरीदा खान ने तुरंत अपने हाथों से 6 तोला सोने की चूड़ियां और तीन अंगूठी उतारकर चमकाने को दे दी। इस बीच मौसी फातिमा भी अपने घर से सोने का एक चूड़ीसेट, एक चेन और 9 अंगूठी ले आई। दोनों ठगों ने अपने हाथ की सफाई दिखाते हुए एक तौलिए में रखकर साफ करने के बहाने जेवर अपने बैग में रख लिए, इसका पता भी महिलाओं को नहीं चला।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal