Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शराब के नशे में धुत मरीज ने पहले जूनियर डॉक्टर को पीटा, फिर बंद कमरे में मरीज पिटा, पत्नी लगाती रही गुहार

ग्वालियर- नशे में धुत मरीज उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल की कैजुअल्टी में पहुंच गया। दिव्यांग जूनियर डॉक्टर ने मरीज को दवाएं लिखकर घर जाने के लिए कह दिया। मरीज ने कहा कि उसे भर्ती कर लो, जूनियर डॉक्टर ने कहा कि तुम शराब पीकर आए हो, मैं भर्ती नहीं कर सकता। विवाद बढ़ा तो मरीज ने पहले तो डॉक्टर को 3-4 चांटे मारे फिर जमीन पर गिरने पर लात मार दी। इसके बाद जूनियर डॉक्टर ने अपने साथियों को बुला लिया। पत्नी हाथ जोड़कर माफी मांगती रही, लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने बंद कमरे में मरीज की जमकर मारपीट कर दी। अधीक्षक एवं पुलिस ने पहुंचकर मरीज को बंद कमरे से बाहर निकाला और हंगामा शांत कराया।
 
कैजुअल्टी में रविवार शाम करीब सवा चार बजे दिव्यांग जूनियर डॉक्टर कृष्ण कुमार की ड्यूटी थी। मरीज भागीरथ एंगड़ निवासी सेवानगर उपचार के लिए पहुंचा, साथ में पत्नी नीतू भी थी। पत्नी ने बताया कि भागीरथ दो दिन से शराब पी रहा है, जिससे अब उसे उल्टी हो रही है। जूनियर डॉक्टर ने दवाएं लिखने के बाद घर जाने के लिए कह दिया, मरीज का कहना था कि उसे भर्ती किया जाए। जूनियर डॉक्टर ने कहा कि अभी ऑब्जर्वेशन में हो, जब जरूरत होगी तो भर्ती भी कर लेंगे। विवाद बढ़ा तो जूनियर डॉक्टर ने यह कहते हुए भर्ती करने से इनकार कर दिया कि तुम शराब पीकर आए हो, हम भर्ती नहीं करेंगे।
 
इसके बाद पत्नी रोकती रही, लेकिन मरीज ने जूनियर डॉक्टर को पहले तो गाल पर थप्पड़ मारे, दिव्यांग होने के कारण डॉक्टर जमीन पर गिरे तो लात मार दी। स्टाफ ने मिलकर मरीज को पकड़ लिया, इसी बीच जूनियर डॉक्टरों के हॉस्टल तक खबर पहुंच गई तो कई छात्र कैजुअल्टी पहुंच गए। पत्नी का आरोप है कि वह हाथ जोड़कर डॉक्टरों से माफी मांग रही थी, मगर वह उसे बंद कमरे में बेरहमी से पीट रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही जेएएच अधीक्षक डॉ.अशोक मिश्रा व पुलिस मौके पर पहुंच गई। बंद कमरे से मरीज को बाहर निकाला गया। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया। हालांकि जूनियर डॉक्टर इस मामले में एफआईआर कराने पर अड़े थे।
 
कौन सही-कौन गलत, सीसीटीवी से पता चलेगा
 
मरीज ने जब मारपीट का आरोप लगाया तो जेएएच अधीक्षक ने कहा कि यहां सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसलिए गलती किसकी थी, यह जांच में साफ हो जाएगा। फुटेज चेक कराए जाएंगे, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षक ने स्टाफ को निर्देश दिए कि यदि शराब के नशे में कोई मरीज आए तो उसकी जांच भी कराई जाए।
 
पत्नी बोली- झगड़ा हुआ था, मैं माफी मांग रही थी
 
मरीज की पत्नी नीतू ने कहा कि भागीरथ ने शराब पी थी, इसलिए जब डॉक्टर ने भर्ती करने से मना किया तो झगड़ा हो गया था। इसके लिए मैं डॉक्टरों से माफी मांग रही थी फिर भी वह बंद कमरे में उसके साथ मारपीट कर रहे थे। मेरी सबसे बड़ी गलती ये रही कि मैं इलाज के लिए इनको जेएएच लेकर आ गई। यदि यहां ऐसा होता है यह पता होता तो कभी यहां लेकर नहीं आती।
 
कार्डियोलॉजी में टीआई के अटेंडेंट और जूडा में तनातनी
 
 
 
जेएएच के कार्डियोलॉजी विभाग में टीआई बैजनाथ शर्मा भर्ती हैं। रविवार की दोपहर जब जूनियर डॉक्टरों ने मरीज को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कहा तो टीआई और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। टीआई के पक्ष में भी अटेंडेंट की भीड़ जमा होने लगी, जबकि जूनियर डॉक्टरों ने भी हॉस्टल में फोन लगा दिया। दोनों पक्षों में हाथापाई की स्थिति बनती इसके पहले ही जेएएच अधीक्षक पहुंच गए। मरीज परिचित के थे, इसलिए दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया।
 
इनका कहना है
 
 
मुझे यहां पता चला है कि मरीज शराब पीकर आया था और जूनियर डॉक्टर से हाथापाई की है। परिजन भी मरीज से मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फुटेज निकालकर मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही मरीज ने शासकीय कार्य में बाधा डाली है इसलिए पुलिस कार्रवाई के लिए भी आवेदन दिया जा रहा है।
 
-डॉ. अशोक मिश्रा, अधीक्षक जेएएच
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...