ग्वालियर-
भारतीय जनता पार्टी ने हिंदू नववर्ष की शुरुआत होते ही गुड़ी पड़वा पर मध्यप्रदेश के तीन लोकसभा क्षेत्रों के टिकट घोषित किए।
ग्वालियर से शेजवलकर बने तोमर के उत्तराधिकारी

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सीट ग्वालियर से पार्टी ने महापौर विवेक शेजवलकर को प्रत्याशी बनाया है। शेजवलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी हैं। ग्वालियर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद मुरैना सांसद अनूप मिश्रा को टिकट मिलने की संभावना अब खत्म हो गई है
प्रदेश की 29 में से भाजपा ने अब तक 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बची हुई आठ सीटों में भोपाल-इंदौर के प्रत्याशी को लेकर पेंच फंसा हुआ है। प्रदेश में होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
गैर आदिवासी सीट छिंदवाड़ा से पहली बार भाजपा ने आदिवासी चेहरा नत्थन शाह कवरेती को मैदान में उतारा है। कवरेती जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।
इसी तरह छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ का सामना भाजपा के विवेक (बंटी ) साहू करेंगे। इसी तरह अनुसूचित जाति की सीट देवास से महेंद्र सोलंकी और ग्वालियर से महापौर विवेक शेजवलकर को प्रत्याशी बनाया गया है।
छिंदवाड़ा से बट्टी के कारण आदिवासी पर भरोसा जताया
छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा ने गोंडवाना से विधायक रहे मनमोहन शाह बट्टी पर दांव लगाने की तैयारी की थी, लेकिन स्थानीय नेताओं के विरोध के चलते मामला रुक गया। यही वजह रही कि पाटी ने बट्टी के बदले आदिवासी पूर्व विधायक नत्थन को मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ के सामने उतारा है। इसका मकसद आदिवासी वोट बैंक है।
देवास से नया चेहरा
देवास से भाजपा ने नए चेहरे महेंद्र सोलंकी को टिकट दी है। सोलंकी फिलहाल सिविल जज के पद पर कार्यरत थे। भोपाल की जिला अदालत में सीनियर डिवीजन में तैनात थे। वे मूलरूप से देवास के नरखेड़ी गांव के रहने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोलंकी 2003 से 2009 तक संघ के क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े रहे हैं। बताया जा रहा है कि संघ के मध्यभारत प्रांत ने उनका नाम बढ़ाया है।
कमलनाथ को टक्कर देंगे बंटी
छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में 72 वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री कमलनाथ का मुकाबला भाजपा के 44 वर्षीय विवेक (बंटी) साहू करेंगे। पहली बार भाजपा ने यहां से चेहरा बदला है। अब तक हमेशा चौधरी चंद्रभान सिंह को ही टिकट मिल रही थी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal