ग्वालियर-
नगर निगम में हुए घोटाले के आवेदन को विशेष सत्र न्यायालय नेखारिज कर दिया, जिसमें आरोपियों ने तर्क दिया था कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अभियोजन की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। लोकायुक्त पुलिस ने अनुमति नहीं ली है, इसलिए आरोप मुक्त किया जाए। कोर्ट ने यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया कि अपराध को संज्ञान में लिया जा चुका है। अब पुनर्विलोकन नहीं किया जा सकता। आरोपी केके श्रीवास्तव व आरके बत्रा को 18 अप्रैल को सदन किया है।
वर्ष 2004 में नगर निगम के जल प्रदाय विभाग में संधारण कार्यों की 1800 फाइलें तैयार की गईं, जिनमें 10 हजार से नीचे के काम स्वीकृत किए गए। चुनिंदा ठेकेदारों को मेंटेनेंस का काम दिया गया। स्थिति यह रही कि जिस जगह हैंडपंप व पानी की लाइनों का मेंटेनेंस बताया गया था, वहां न हैंडपंप थे न ही लाइनें। मौके पर जाकर कामों का प्राकल्लन तैयार नहीं किया गया। ठेकेदारों की चयन प्रक्रिया में भी पारदर्शिता नहीं अपनाई गई। कोटेशन प्रक्रिया मिली-भगत से पास की गई और चहते ठेकेदारों को भुगतान कर दिया। इस मामले तानसेन नगर निवासी सुधीर सिंह ने शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त ने 10 मार्च 2009 को अलग-अलग 12 केस दर्ज किए। भ्रष्टाचार अधिनियम, धारा 420, 471, 120 बी के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया गया। आरोपी केके श्रीवास्तव व आरके बत्रा ने विशेष न्यायालय में एक आवेदन पेश किया। आरोपियों के अधिवक्ता संजय शर्मा ने तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 19 में बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी विभाग से अभियोजन की स्वीकृति लेना अनिवार्य है, लेकिन लोकायुक्त पुलिस ने चालान से पहले अभियोजन की स्वीकृति नहीं ली, इसलिए उन्हें आरोप मुक्त किया जाए। विशेष लोक अभियोजक अरविंद श्रीवास्तव ने तर्क दिया कि 2 फरवरी 2017 को आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया था। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2018 में धारा 19 में बदलाव किया है। यह प्रावधान इस केस पर लागू नहीं होंगे। आरोपियों ने ट्यूबवेल का कार्यादेश जारी किया था। आर्थिक फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने नियमों की अनदेखी की। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आवेदन खारिज कर दिया।
इनके खिलाफ पेश की चार्जशीट
– 2004 में तत्कालीन आयुक्त विवेक सिंह
– कार्यपालन यंत्री व वर्तमान में बर्खास्त केके श्रीवास्तव
– सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री आरके बत्रा
– सेवानिवृत्त सहायक यंत्री अजय पांडवीय
– उपयंत्री सत्येन्द्र सिंह भदौरिया
– मान चित्रकार राजेन्द्र प्रसाद दीखित
– सहायक मान चित्रकार कुसुमलता शर्मा
– सहायक ग्रेड 3 हरि सिंह खैनवार
– सहायक ग्रेड-2 अजय पाल सिंह राठौर (मृत्यु हो चुकी)
– संचालक वर्धमान ट्यूबवेल मोहित जैन व रजत जैन
– सुनील इंटरप्राइजेज के संचालक सुनील गुप्ता
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal