बढ़ता कारवाँ //सिंगरौली ✍?राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह
BK NEWS:- 27 मार्च को एक प्रेमी जोड़ा माड़ा से लौट रहा था तभी सितुल बनौली मार्ग पर कुछ लड़के लड़की के साथ लूटपाट कर गैंगरेप जैसे वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद माड़ा पुलिस और बन्धौरा पुलिस ने प्रेमी जोड़े को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था जिसके बाद पुलिस महकमो का आना जाना लगा था वही मोरवा SDOP माड़ा टी आई सहित दर्जनों पुलिस वाले घंटो अस्पताल में लड़की से पूछताछ और गुप्तगु करते नजर आए जब बढ़ता कारवाँ के रिपोर्टर ने मामले के बारे में जानना चाहा तो माड़ा पुलिस कुछ भी बताने से बचते नजर आई वही रात के 3 बजे तक पुलिस महकमा अस्पताल में बैठकर गुप्तगु करते रहे लेकिन जानकारी देने से आनाकानी करते नजर आए जिकसे बाद मामले को खुलता न देख लोगो मे तरह तरह की चर्चाये होने लगी कि पुलिस मामले की लीपापोती करने की फिराक में है जिसके बाद बढ़ता कारवाँ BK NEWS ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खबर चलाया और खबर चलने के बाद पुलिस ने आलाधिकारी ने मामले पर तत्परता दिखाते हुये 7 दिन बाद 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया वही औरो की तलास जारी है

सूत्रों का कहना है कि लड़की के साथ लूटपाट और गैंगरेप करने वाले 4 से 5 लोग थे जिसमें से 2 लोगो की गिरफ्तारी हो गई है बाकी आरोपी अब भी पुलिस के हांथो से दूर हैं
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठने लगे है सवाल
सिंगरौली जिले में इतना बड़ा वारदात घटित हो जाता है और पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में एक हप्ते से ज्यादा का समय लग जाता है मानो पुलिस मामले को लीपापोती करने में लगी रही हो लेकिन एक हप्ते बाद भी 2 ही आरोपी पुलिस के हाथ आते है बाकी का पता नही
लड़की को माड़ा लेकर घूमने जाने वाले लड़के पर भी अब तक पुलिस ने कार्यवाही नही की है जबकि सोचने वाली बात ये है कि अकेली लड़की को माड़ा गुफा घुमाने लेकर जाने और देर रात तक वापस लौटना जैसी बात कही न कही उस लड़के को भी शक के दायरे में खड़ा करता है क्योंकि माड़ा गुफा घूमने का समय दिन में होता है नाकि शाम या रात में साथ सामने ये भी आया है की लड़की की माणा जाने की सुचना उसके घर परिवार को भी नही था।।
www.badhatakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal