Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रोज लाखों की अवैध वसूलीजमकर होती ,बिलौआ से प्रतिदिन करीब 2 हजार डंपर एवं ट्रक गिट्टी का परिवहन करते,एस पी के निर्देश नहीं मानने पर ३ सिपाही लाइन

ग्वालियर- सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर2 अप्रैल पर कलेटर अनुराग चौधरी और एसपी नवनीत भसीन ने दो दिन के लिएडबरा -बिलौआ क्रेशर मार्केट बंद करने केआदेश के अलावा क्रेशर मार्केट सेमाल लेकर निकलने वाले ट्रकों को रोकने के निर्देश जारी किये थे, लेकिन
बिलौआ थाने में पदस्थ तीन आरक्षकों ने गिट्टी परिवहन करने वाले वाहनोंसे सेवा शुल्क लेकर परिवहन कार्य जारी रखा। इसकी सूचना जब पुलिसअधीक्षक तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से तीनों आरक्षकों को
लाईन अटैच कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बिलौआ से प्रतिदिन करीब 2 हजार डंपर एवंट्रक गिट्टी का परिवहन करते हैं। इसके चलते दिनभर यहां आवागमन रहताहै। 2 अप्रैल को लेकर पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया था तथा अंचल मेंधारा 144 लागू कर दी गई थी। कलेटर अनुराग चौधरी और एसपीनवनीत भसीन ने सोमवार को बिलौआ क्रेशर मार्केट 2 दिन के लिए बंदकरा दिया था। एसपी ने देहात पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए किबिलौआ क्रेशर मार्केट से जो भी ट्रक, डंपर निकलें, उन्हें वापस मार्केटभेजा जाए, लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक का आदेशगंभीरता से नहीं लिया गया और विगत रात्रि बिलौआ थाने के पास स्थितपेट्रोल पंप पर थाने की जिप्सी लेकर सिपाही गजेंद्र भदौरिया, बेताल यादव,गिर्राज शर्मा खड़े हो गए। इन्होंने गिट्टी से भरी गाडिय़ां पास कराना शुरू करदी। एक ट्रक को निकलने से रोका तो हंगामा हो गया और इसकी शिकायत
एसपी तक पहुंच गई। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जारही है, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिसके चलते आज तीनपुलिसकर्मियों को लाइन भेजने की कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...