Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुख्यालय ग्वालियर-कैम्पआफिस के नाम पर भोपाल में परिवार के साथ रहते -एक दिन के लिए आए टीसी, लेकिन बैठे मोतीमहल में

ग्वालियर-
दोपहर 12 बजे सोमवार कोपत्रकारसिरोल पहुंचे तो परिवहन आयुक्त डाॅ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव का लग्जरी चेंबर खाली था, वे कैम्पआफिस के नाम पर भोपाल में परिवार के साथ रहते हैं। गत मार्च माह केे 31 दिनों वे केवल एक दिन के लिए ग्वालियर आए थे। ये स्थिति तब है जबकि उनका मुख्यालय ग्वालियर है। सहायक आयुक्त वित्त एलएन सुमन, सहायक आयुक्त (प्रवर्तन) एमएस सिकरवार के चेंबर भी खाली पड़े थे और उनका स्टाफ मोतीमहल में ही जमा है।
हमारे ऑफिस मेें काम अधूरे है
 सिरोल स्थित नए भवन में जो हिस्सा हमें मिला है उसमें कुछ काम बाकी है। हमने इस संबंध में कॉन्ट्रेक्टर को कहा है। इस महीने हम नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। एमएस सिकरवार, सहायक आयुक्त, प्रर्वतन, परिवहन
नेट कनेक्शन ही नहीं है
 नए भवन मेें अभी तक नेट कनेक्शन नहीं है इस कारण हम वित्त संबंधी काम नहीं कर पाएंगे। हमने इस मामले में बीएसएनएल अफसरों को पत्र लिखकर फोन व नेट कनेक्शन करने के लिए कहा है। एलएन सुमन, संयुक्त आयुक्त वित्त, परिवहन आयुक्त कार्यालय
नए ऑफिस में बैठ रहा हूं
 मैं तो सिरोल स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय और उसके सामने बने आरटीओ कार्यालय में बैठ रहा हूं। हमारा पूरा स्टाफ भी यहां आ चुका है। मेरे सारे काम यहीं से संचालित हो रहे हैं। एपी सिंह, सहायक आयुक्त, प्रशासन व आरटीओ
ऑफिस शिफ्ट हो गया है
 परिवहन आयुक्त कार्यालय सिराेल स्थित नए भवन में शिफ्ट हो गया है। हैंडओवर की प्रक्रिया अभी चल रही है। हमारी तरफ से काम पूरा हो गया है लेकिन यदि कुछ कमी बताई जाएगी, तो हम उसे ठीक कर देंगे। प्रदीप अष्टपुत्रे, कार्यपालन यंत्री पीआईयू
यह है दोनों ऑफिसों का हाल
संयुक्त आयुक्त वित्त एलएन सुमन मोतीमहल स्थित अपने कार्यालय में।
1- सिरोल पहाड़ी स्थित नए भवन में परिवहन आयुक्त के निज सचिव कार्यालय में अधीक्षक दिलीप शर्मा, रीडर रवि श्रीवास्तव, सहायक वर्ग दो बीपी शुक्ला सहित अन्य स्टाफ ने काम शुरू कर दिया है।
2- संयुक्त आयुक्त वित्त एलएन सुमन मोतीमहल स्थित अपने कार्यालय से ही काम कर रहे हैं। अशोक गुप्ता, लिपिक संजय श्रीवास्तव सहित 10 कर्मचारियों का स्टाफ भी मोतीमहल में कार्य कर रहा है।
3- आयुक्त कार्यालय के स्टोर अधीक्षक नागेन्द्र सिंह भदौरिया भी मोतीमहल स्थित पुराने ऑफिस से ही कार्य कर रहे हैं। स्टोर का पूरा स्टाफ भी यहीं काम कर रहा है।
4- प्रवर्तन शाखा में सहायक आयुक्त एमएस सिकरवार, स्टेनो नीलकंठ खर्चे सहित पूरा स्टाफ मोतीमहल के पुराने ऑफिस में ही बैठ रहा है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...