ग्वालियर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भोपाल जाने की संभावनाओं को अटकलबाजी करार दिया। साथ ही कहा कि वह अटकलों पर टिप्पणी की जरूरत नहीं समझते। यह सब कल्पना की बातें हैं, इस पर कोई क्या कह सकता है।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को यहां मोदी हाउस में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 29 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। भोपाल जाने की बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें मुरैना सीट से चुनाव लड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा ही है जैसे कल्पना लोक में कोई पूछे कि स्वर्ग जाओगे या नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा में केन्द्रीय चुनाव समिति तय करेगी कि कौन प्रत्याशी किस सीट से चुनाव मैदान में उतरेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भोपाल सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से भाजपाई खेमे में इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि यहां से किसे चुनाव मैदान में उतारा जाए। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नाम को भी चर्चा जोरों पर है।
बैठक में अर्गल पर बात नहीं
भिंड लोकसभा सीट पर चुनाव की तैयारियों को लेकर मोदी हाउस पर हुई बैठक में अशोक अर्गल का नाम भी किसी नेता ने नहीं लिया। दरअसल पार्टी नेता नहीं चाहते कि पार्टी लाइन के विरोध में जाकर बयानबाजी करने वाले किसी नेता को लेकर कोई चर्चा हो। उस चर्चा से अन्य कार्यकर्ता असमंजस में आएं। यही कारण रहा कि पूरी बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि प्रत्याशी और पार्टी नेतााओं के प्रवास की व्यवस्था क्या रहेगी। पार्टी के चुनाव कार्यालय कहां-कहां खोले जाएं। बैठक में पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, अटेर विधायक अरविंद भदौरिया, भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष ग्वालियर देवेश शर्मा, भिंड के पूर्व विधायक, वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।
भिंड की बैठक ग्वालियर में होने के मायने
भिंड लोकसभा सीट पर भाजपा की तैयारियों को लेकर ग्वालियर में हुई इस बैठक के सियासी मायने निकालना शुरू हो गए है। कई नेताओं का मानना है कि यह बैठक नरेन्द्र सिंह तोमर ने इसलिए ली, जिससे यह स्पष्ट हो जाए कि वह अपनी सीट के अलावा अन्य सीटों की भी चिंता कर रहे है
। खास बात यह भी है कि संध्या राय को भिंड-दतिया सीट से टिकट दिलवाए जाने में नरोत्तम मिश्रा की भी भूमिका रही
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal