ग्वालियर
आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में आमखो पर देशी शराब की दुकान खुलवाई थी। उस समय भी स्थानीय लोगों ने इस दुकान का विरोध किया था, क्योंकि दुकान के आसपास जयारोग्य अस्पताल समूह है और यहां मरीजों का आना-जाना बना रहता है। इसके बावजूद आबकारी अफसरों ने यह दुकान खुलवा दी थी। बाद में पैसा जमा नहीं होने के कारण यह दुकान डिफॉल्टर की श्रेणी में आ गई। इसके चलते डेढ़ माह पहले इस दुकान को बंद कर दिया गया था। इसी बीच यहां से बस स्टैंड को भी झांसी रोड पर शिफ्ट कर दिया गया है।

अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद सोमवार एक अप्रैल को आबकारी विभाग ने स्वयं ही यह दुकान संचालित करने के लिए इसे खोल दिया, तो स्थानीय लोग फिर इस दुकान के विरोध में आ गए हैं। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है कि इस दुकान को यहां खुलने से रोका जाए। जब इस संबंध में आबकारी विभाग के अफसरों से बात की, तो उनका कहना था कि अभी इस दुकान की नीलामी कराने के बाद इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
ये संस्थान हैं आसपास
इस शराब की दुकान के पास ही डॉक्टरों के बंगले, जेएएच का नर्सिंग हॉस्टल, आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर, महिला हॉकी अकादमी सहित आधा दर्जन प्राइवेट पैथोलॉजी, सीटी स्कैन सेंटर, क्लिनिक बने हुए हैं। शराब पीने वालों के कारण यहां माहौल खराब होने लगता है।
नीलामी के बाद दुकान के बारे में लेंगे निर्णय
 हमारे पास मामले की शिकायत आई है। यह शराब दुकान इस वर्ष नीलाम नहीं हुई है। विभाग ने अभी एक-दो दिन इसे चलाने के लिए खोला है। इसके लिए मंगलवार को बोलियां लगाई जाएंगी। दुकान नीलाम होने के बाद में हम इसे दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के संबंध में निर्णय लेंगे। संदीप शर्मा, सहायक आयुक्त आबकारी विभाग
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal