भिंडजिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित जमना ऑटो फैक्ट्री के डीजीएम से 10 लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगने वाले कोई ओर नहीं बल्कि कंपनी का पूर्व लेबर कांट्रेक्टर और कर्मचारी ही निकले हैं। इन दोनों आरोपियों को मालनपुर पुलिस ने दबोच लिया है। साथ ही न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। साथ ही इनके तीन साथी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। सभी आरोपी ग्वालियर के हजीरा के निवासी है।
यहां बता दें कि ग्वालियर के गोविंदपुरी क्षेत्र के सिल्वर स्टेट निवासी एनएमक्यू शमसी (51) पुत्र सरफुद्दीन शमसी वर्तमान में मालनपुर में संचालित जमना ऑटो इंडस्ट्रीज में डीजीएम-एचआर के पद पर पदस्थ हैं। गुरुवार की शाम 6.32 बजे जब वे दफ्तर में थेए तभी उनके मोबाइल नंबर 9755593203 पर अज्ञात नंबर 8982316248 से कॉल आया, जिस पर एक युवक ने बात करते हुए उनसे 10 लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगा। साथ ही टेरर टैक्स न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से डीजीएम काफी सहम गए।
उन्होंने अगले दिन मालनपुर थाना पहुंचकर इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पहले भी 9 मार्च, शनिवार को डीजीएम शमसी जब दफ्तर से अपने घर जा रहे थे तब मालनपुर में ही रास्ते में अज्ञात बदमाश ने उनकी गाड़ी पर फायर किया था, जिससे उनकी गाड़ी का पीछे का कांच टूट गया था। यह रिपोर्ट भी मालनपुर थाना में दर्ज है। इन दोनों घटनाओं को लेकर मालनपुर थाना पुलिस ने अलग अलग मामले दर्ज किए।
आवाज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस कप्तान रुडोल्फ अल्वारेस ने बताया कि इन दोनों ही घटना को गंभीरता से लेते दोनों प्रकरणों में 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया। वहीं के डीजीएम समसी द्वारा दी गई कॉल रिकार्डिंग को मालनपुर टीआई संजीव नयन शर्मा, क्राइम ब्रांच के अनिल गुर्जर, दीपेंद्र यादव ने अपने अपने मुखबिरों को सुनाया। इसके बाद अधिकांश मुखबिरों ने बताया कि यह आवाज ग्वालियर के हजीरा निवासी जीतू परमार से मिलती जुलती है। इस पर पुलिस ने जीतू को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली। साथ ही बताया कि उसने और उसके साथी शेर सिंह ने डीजीएम को डराने के लिए मालनपुर में एटलस चौराहा पर उसकी गाड़ी पर फायर किया था। वहीं समसी की आने जाने की लोकेशन उसे आशीष शर्मा निवासी हजीरा ग्वालियर देता था। वह पहले जमना ऑटो कंपनी में नौकरी कर चुका है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal